Posts
Showing posts from August, 2023
बहन से राखी बंधवाने के बाद प्रेमिका के घर बाहर खुद को मारी गोली,युवक की हालत नाजुक
- Get link
- X
- Other Apps
बहन से राखी बंधवाने के बाद प्रेमिका के घर बाहर खुद को मारी गोली,युवक की हालत नाजुक मुंगेर रक्षा बंधन के दिन बहन से राखी बंधवाकर एक युवक प्रेमिका के घर के पास पहुंच गया। जहां प्रेमिका के घर के दरवाजे पर पहुंच युवक ने पिस्टल से खुद सिर में गोली मार ली। गोली लगने के बाद युवक वही गिर गया जिसके बाद आनन-फानन में उसे मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
बिहार पुलिस शहर के गली-मोहल्लों में जाकर डोर टू डोर सर्वे करेगी
- Get link
- X
- Other Apps
अपराध नियंत्रण और बेहतर कानून-व्यवस्था को लेकर बिहार पुलिस शहर के गली-मोहल्लों में जाकर डोर टू डोर सर्वे करेगी। इसकी शुरुआत पटना से होगी। बाद में अन्य प्रमुख शहरों में भी पुलिस सर्वे करेगी। हाल में फिर से सक्रिय किए गए टाउन आउटपोस्ट (टीओपी) के माध्यम से सर्वे किया जाएगा। एक माह में सर्वे का काम पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया है। पुलिस मुख्यालय के एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि नो योर एरिया-नो योर पीपुल (अपने इलाके को जानो, अपने लोगों को जानो) की तर्ज पर टीओपी के पुलिसकर्मी यह सर्वे करेंगे। सर्वे के दौरान पुलिसकर्मी घरों और दुकानों में जाकर लोगों से फीडबैक लेंगे। संबंधित इलाके की समस्याओं की पहचान करेंगे। अपराध के दृष्टिकोण से संवेदनशील इलाकों को चिह्नित करेंगे। जैसे- किस इलाके में छिनतई अधिक हो रही है, किन इलाकों में चोरी या लूट की घटनाएं अधिक हैं आदि। गली-मोहल्लों में उपद्रव मचाने वाले नए आपराधिक गिरोहों को भी चिह्नित किया जाएगा। इन सभी का डाटाबेस तैयार किया जाएगा। सर्वे के दौरान ही पुलिसकर्मी लोगों को अपने घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों के बाहर भी कैमरा लगाने के लिए प्रोत्साहित ...
सन्नी देओल नहीं लडेंगे चुनाव
- Get link
- X
- Other Apps
फिल्म गदर-2 की सफलता के बाद फिल्म अभिनेता और बीजेपी सांसद सनी देओल इन दिनों चर्चाओं में है. इसी बीच सनी देओल ने बीजेपी को बड़ा झटका दिया है. उन्होंने एलान किया है वो अब चुनाव नहीं लड़ेंगे. मीडिया रिपोर्टस की माने तो सनी देओल की तरफ से कहा गया है कि राजनीति में उनका मन नहीं लगता, इसलिए वो आगे अब चुनाव नहीं लड़ेंगे. वो सिर्फ फिल्मों में काम करना चाहते है. सनी देओल के एलान के बाद अब 2024 के लोकसभा चुनाव में पंजाब के गुरदासपुर से बीजेपी अब अपना नया प्रत्याशी उतारेगी.
अपने भाई की खुशहाली के लिए बहन ने एक पैर पर 85 Km पैदल दूरी तय कर राजनंदनी दिव्यांग श्रद्धालु Muzaffarpur गरीब नाथ मंदिर पहुची
- Get link
- X
- Other Apps
मुजफ्फरपुर के बाबा गरीब नाथ धाम में आज आस्था का एक अद्भुत नजारा देखने को मिला,जहां अपने भाई की खुशहाली के लिए बहन ने एक पैर पर 85 किलोमीटर की पैदल दूरी तय कर मुजफ्फरपुर के बाबा गरीब नाथ मंदिर में मनोकामना महादेव पर जलाभिषेक किया और भाई बहन के इस प्रेम को देख कर कंबरियो से लेकर शहर के लोग इस अद्भुत नजारा को देखकर भक्ति भाव विभोर हो रहे थे.अभी सावन माह भी है.ऐसे में जिले मुजफ्फरपुर के बाबा गरीब नाथ धाम में आस्था और भक्ति के रस में लोग डूबे हुए है.एक एसी ही एक अनोखी तस्वीर सामने आया है,जहां बिहार राज्य के हाजीपुर की एक पैर से दिव्यांग राजनंदिनी अपने भाई की खुशहाली के लिए मन्नत मांगने 85 किलो मीटर दूर से जलबोझी करके एक पैर से ही बाबा नगरी पहुंची और फिर किया बाबा गरीब नाथ का जलाभिषेक और लिया आशीर्वाद आईपीएस बनने का सपना लिए दिव्यांग राज नंदिनी एक पैर है किंतु जज्बा कम नहीं है। राजनंदनी दिव्यांग श्रद्धालु बता दें कि वैशाली जिले के हाजीपुर की रहने वाली 10 वर्षीय राजनंदनी अपने पिता के साथ बाबा गरीब नाथ धाम में पहुंची.जहां बाबा गरीब नाथ का जलाभिषेक कर आशीर्...
इंटरसिटी एक्सप्रेस से छात्र की हुई मौत रेल पुलिस ने खुलासा
- Get link
- X
- Other Apps
मुजफ्फरपुर और हाजीपुर रेलखंड के बीबीगंज भगवानपुर के बीच गुमटी नंबर दो पर ट्रेन 15550 इंटरसिटी एक्सप्रेस से मोबाइल फोन छिनतई के दौरान गिरकर जगदीश कुमार के मौत के मामले में रेल पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन बदमाशो को गिरफ्तार किया है.इनमे एक मोबाइल दुकानदार भी शामिल है और तीनो के पास से चोरी की 32 मोबाइल भी बरामद किया गया है.यह सभी मोबाइल फोन रेल में लूटी गई और छिनतई किया गया हुआ है.हालांकि मृतक जगदीश का मोबाइल अबतक बरामद नही किया जा सका है और अब पुलिस उसके मोबाइल की खोजबीन में जुट गई है.मामले में रेल एसपी कुमार आशीष ने इसकी पुष्टि की है. कुमार आशीष रेल एसपी मुजफ्फरपुर पूरे मामले को लेकर रेल एसपी कुमार आशीष ने बताया की तीन बदमाशो को गिरफ्तार किया गया है और इनमे करजा का मधुबन निवास रईस सदर थाना क्षेत्र के बीबीगंज इलाके रहने वाला सौरभ कुमार और कांटी थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी प्रमोद कुमार शामिल है.इनके पास से चोरी के 32 मोबाइल बरामद किया गया है.इसमें एक बदमाश रईस का लोकेशन बीबीगंज गुमटी के पास था.जिससे की वह पकड़ा गया.इसमें एक प्रमोद मोबाइल दुकानदार है जो को चोरी ...
जॉब जॉब दैनिक भास्कर डिजिटल मैं जॉब
- Get link
- X
- Other Apps
दैनिक भास्कर’ समूह की डिजिटल डिवीजन ‘डीबी डिजिटल’ (DB Digital) को अपने फीचर सेक्शन के लिए राइटर्स की तलाश है। इसके लिए योग्य व इच्छुक आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह नियुक्तियां भोपाल के लिए हैं। इस बारे में जारी विज्ञापन के अनुसार, आवेदक को लिखने-पढ़ने का शौक होना चाहिए। जर्नलिज्म की डिग्री धारकों के साथ-साथ वे आवेदक भी अप्लाई कर सकते हैं, जिनके पास यह डिग्री नहीं है। इसके अलावा, इस पद के लिए इंजीनियरिंग और अकाउंट्स पढ़े लोग भी अप्लाई कर सकते हैं, बशर्ते उन्हें अच्छा लिखना आना चाहिए। इच्छुक आवेदक अपने अपडेटेड रिज्युमे के साथ-साथ अपने बारे में और अपने काम के बारे में एक हजार अथवा उससे ज्यादा शब्दों में लिखकर aman.kumar1@dainikbhaskar.com पर भेज सकते हैं
KK Pathak चर्चा में बने रहने के लिए करते हैं कार्रवाई
- Get link
- X
- Other Apps
शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति शैलेंद्र चतुर्वेदी और प्रति कुलपति प्रोफेसर रविंद्र कुमार का वेतन पर रोक लगाते हुए उनके वित्तीय अधिकार पर भी पाबंदी लगा दी है. दरअसल, यह कार्रवाई कॉलेज के इंस्पेक्शन नहीं कराए जाने , विश्वविद्यालय में शैक्षिक सत्र का लेट चलना,यूनिवर्सिटी की ओर से यूनिवर्सिटी का शैक्षिक सत्र नियमित करने के लिए परीक्षा और रिजल्ट को लेकर रोस्टर के अनुपालन की रिपोर्ट शिक्षा विभाग को नहीं भेजे जाने, और कुछ दिन पहले बिहार के विश्वविद्यालों की बैठक में सभी विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि और पदाधिकारी समय पर पहुंच गए. लेकिन बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति और प्रतिकुलपति बैठक में नहीं पहुंचे. इसके बाद यह कार्रवाई की गई है। अब रोक के बाद बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति शैलेंद्र चतुर्वेदी और प्रति कुलपति प्रोफेसर रविंद्र कुमार का कहना है कि बिहार विश्वविद्यालय में सभी परीक्षाएं समय से ली जा रही है वहीं चर्चा में बने रहने के लिए शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक इस प्रकार की कार्रव...
कुढ़नी के सर्कल ऑफिसर पर एक्शन, 40 हजार घूस लेते निगरानी टीम ने पकड़ा
- Get link
- X
- Other Apps
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार सुबह-सुबह टीम ने जिले के कुढ़नी अंचल के सर्कल ऑफिसर पंकज कुमार को घूस लेने के आरोप (Kudhani CO Bribe Case) में पकड़ लिया। पटना निगरानी विभाग की टीम ने उनके आवास से 40 हजार रुपए घूस लेते उन्हें रंगे हाथों धर दबोचा। मामले में अधिकारी लगातार जांच में जुटे हैं।
पप्पू यादव ने कराया मुजफ्फरपुर बंदकहा आजादी मांगे मुजफ्फरपुर
- Get link
- X
- Other Apps
बेटियों के लिए न्याय और बढ़ते अपराध को लेकर आज मुजफ्फरपुर बंद कराने सड़क पर उतरे पप्पू यादव और इस दौरान भारी संख्या में उनके समर्थक जुलूस निकाल कर आम लोगों से बंद का समर्थन करने का अपील करते रहे मुजफ्फरपुर में अपराधियों के खिलाफ, यशी सिंह व खुशी पासवान के परिजनों को न्याय दिलाने और जिले में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर आज मुजफ्फरपुर बंद कराने सड़क पर अपने समर्थकों के साथ उतरे जाप सुप्रीमो पप्पू यादव और उन्होंने आम लोग और व्यवसाईयो से समर्थन करने के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि जब तक बेटियों को न्याय नहीं मिलती है और मुजफ्फरपुर अपराधियों से मुक्ति नहीं मिलती है तब तक हमारी लड़ाई चलती रहेगी. मुजफ्फरपुर शहर में अपराधियों का आतंक है. यह मुजफ्फरपुर शहर अपराधियों का गढ़ बनते जा रहा है और जब तक ले इससे मुक्ति नहीं मिलती है तब तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी.इस बंद के दौरान विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठन के लोगों का समर्थन करते दिखे.
Muzaffarpur SBI Bank से पैसा निकाल कर जा रहे कारोबारी से छीना 08 लाख कैश
- Get link
- X
- Other Apps
मुजफ्फरपुर में बेखौफ़ अपराधियों का तांडव, बैंक से पैसा निकालकर आ रहें दवा कारोबारी से 8 लाख की छीनतई मुजफ्फरपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बेखौफ़ बदमाशों ने एक दवा कारोबारी से दिनदहाड़े 8 लाख रुपए छिन लिया हैं. घटना सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर SBI के निकट की हैं, जहाँ SBI से पैसा निकालकर निकले किराना और दवा व्यवसायी सनोज पासवान से बाईक सवार बदमाशों ने 8 लाख रूपए से भरा झोला छीनकर भाग गए. यह घटना सदर थाना के महज चंद कदमों की दूरी पर हुई हैं. मौके पर पहुंची पुलिस तफ्तीश में जुट गई हैं. पीड़ित सनोज कुमार भगवानपुर के ही रहने वाले हैं, उन्होंने बताया कि वो बैंक पहुंचे थे, पैसा निकलने के बाद घर के तरफ जा रहें थे, तभी दो बाईक सवार बदमाशों ने पैसे से भरा झोला छीनकर फरार हो गए. मौके पर पुलिस पहुंचकर आसपास के CCTV फूटेज को खंगालने में लगे हुए हैं.
मुजफ्फरपुर रेल एसपी की बड़ी पहल, स्टेशन पर घूमने वाले लावारिस बच्चों के लिए की रेल पुलिस पाठशाला की शुरूआत
- Get link
- X
- Other Apps
मुजफ्फरपुर रेल एसपी की बड़ी पहल, स्टेशन पर घूमने वाले लावारिस बच्चों के लिए की रेल पुलिस पाठशाला की शुरूआत, निःशुल्क दी जा रही है शिक्षा, लगेगी अपराध पर लगाम.. आज पूरा देश 77 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मना रहा है। इसी कड़ी में मुजफ्फरपुर में भी हर्षोंल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इसके साथ ही स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रेल पुलिस ने एक शानदार पहल शुरू की है। दरअसल, जंक्शन पर घूमने वाले लावारिस बच्चों के लिए मुजफ्फरपुर रेल एसपी कुमार आशीष के पहल पर रेल पुलिस पाठशाला की शुरुआत की गई है। इस अनोखी पहल में विभिन्न प्लेटफार्म भटकने वाले लावारिस और जरूरतमंद बच्चों के लिए नि:शुल्क शिक्षा दी जा रही है। आज स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर रेल पुलिस मुजफ्फरपुर ने करीब दो दर्जन बच्चों को अज्ञानता और संभावित अपराध की दुनिया से आज़ादी देने की कोशिश की है. मौके पर उद्घाटन के बाद रेल एसपी डॉक्टर कुमार आशीष खुद बच्चों को पढ़ाने में जुटे हुए हैं। छोटे-छोटे बच्चों को A,B,C,D सिखा रहे हैं। सबसे पहले सूची तैयार की गई थी। जिसके बाद आज इसकी शुरुआत कर दी गई है। सभी को बैग...
स्वतंत्रता दिवस को लेकर सभी स्टेशनों पर डॉग स्क्वायड टीम ने बाहर से आने वाले ट्रेनों को रेल एसपी कुमार आशीष किया जांच
- Get link
- X
- Other Apps
मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ ने स्वतंत्रता दिवस को लेकर संयुक्त सघन जांच अभियान चलाया, स्टेशन से गुजरने वाले ट्रेन से लेकर प्लेटफार्म तक के यात्रियों के सामानों का डॉग स्क्वायड की टीम ने जांच की स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर मुजफ्फरपुर रेल एसपी कुमार आशीष के नेतृत्व में आरपीएफ की टीम और जीआरपी की टीम ने डॉग स्क्वाड को लेकर प्लेटफार्म से गुजरने वाली ट्रेनों में सघन जांच की साथ ही प्लेटफार्म पर बैठे यात्रियों के सामानों का भी डॉग स्क्वायड की टीम ने जांच की इस दौरान एक नंबर प्लेटफार्म से लेकर सभी प्लेटफार्म के यात्रियों के समान का जांच किया गया. हालांकि इस दौरान किसी भी तरह का आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ. रेल एसपी कुमार आशीष ने बताया कि पुर्व संध्या पर स्वतंत्रता दिवस शांतिपूर्वक मनाने को लेकर मुजफ्फरपुर रेल जिला के अंतर्गत सभी स्टेशनों पर विशेष रूप से डॉग स्क्वायड टीम के साथ बाहर से आने वाले ट्रेनों को जांच किया गया. रेल एसपी कुमार आशीष इसके अलावा प्लेटफार्म पर बैठे यात्रियों के समान को भी डॉग स्क्वॉड ने जांच की.
मुजफ्फरपुर में बाढ़ का दिखा प्रकोप बागमती नदी के जलस्तर बढ़ने से कई घरों में घुसा पानी
- Get link
- X
- Other Apps
मुजफ्फरपुर में बागमती का रौद्र रूप, औराई- कटरा के कई गाँव में घुसा बाढ़ का पानी,ग्रामीणों में दहशत,निकलने सांप बिच्छू,जिला प्रशासन की ओर से कोई नहीं आया सुधि लेने नेपाल में हो रहे लगातार बारिश से बागमती का जलस्तर बढ़ रहा है .जिससे मुजफ्फरपुर में भी कई इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. मुजफ्फरपुर के कटरा और औराई इलाके के कई गांव में बाढ़ का पानी घुस चुका है. कटरा के बसघट्टा पंचायत के कई गाँव बाढ़ की चपेट में है, तीन दिनों से लोगों के घर में बाढ़ का पानी घुस चुका है, लोग ऊँचे स्थान पर रह रहें हैं. घरों में पानी घुसने से लोगो की हालत बेहाल है, वहीं अबतक कोई अधिकारी हालात का जायजा लेने भी नहीं पहुंच रहें हैं सिर्फ कटरा प्रखंड की बात करे तो 2 सौ घरों में पानी घुस गया है.जिससे लोगो का जीना मुश्किल हो गया है.ग्रामीणों का कहना है सबसे बड़ा कारण है कि पानी भर जाने के कारण घर से निकलना मुश्किल हो गया.जिससे खाने पीने का समान पानी में डूब गया और खाने पीने की भी समस्या उत्पन्न हो गया है,लेकिन जिला प्रशासन की ओर से किसी तरह का कोई व्यवस्था नहीं किया गया है.
पिता ने ही मार दी अपने पत्रकार पुत्र को गोली
- Get link
- X
- Other Apps
मैनपुरी से एक बड़ी खबर आ रही है. अमर उजाला के पत्रकार राजीव यादव को उनके पिता ने ही गोली मार दी है. बताया जा रहा है कि गोली मारने वाला शख्स मानसिक रूप से गड़बड़ है. दिमाग से डिस्टर्ब पिता द्वारा पत्रकार पुत्र को गोली मारने की घटना से हड़कंप मचा हुआ है. पत्रकार राजीव यादव पत्रकार राजीव को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है. सैफई ले जाते समय पत्रकार राजीव यादव की मौत हो गई है. इसके बाद से परिवार में कोहराम मच गया है. ये घटना मैनपुरी के ओंछा क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर की है. दिमाग से डिस्टर्ब पिता के खिलाफ पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है. पत्रकार राजीव यादव के निधन से जिले के मीडियाकर्मियों में शोक का माहौल है. मैनपुरी के औंछा कस्बे में बेटे से परेशान चल रहे पिता ने उसे गोली मार दी। गोली गर्दन में लगी और युवक गिर पड़ा। बेटे को गोली मारने के बाद पिता रायफल लेकर थाने पहुंचा और पुलि...