Posts

Showing posts from March, 2024

13 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन

Image
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 02  और 13 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन  हाजीपुर-18.03.2024 होली के अवसर पर पूर्व में घोषित ट्रेनों के अलावा और 13 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें चलायी जाएंगी । विदित हो कि इसके पूर्व 51 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनों की सूचना दी जा चुकी है । इस प्रकार अब कुल 64 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें चलायी जाएंगी ।  *पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार से खुलने/समाप्त होने वाली ट्रेनें-*  1. गाड़ी सं. 05293/05294 मुजफ्फरपुर-सिकंदराबाद-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस स्पेशल (हाजीपुर-पाटलिपुत्र-डीडीयू-जबलपुर-नागपुर के रास्ते) - गाड़ी सं. 05293 मुजफ्फरपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस स्पेशल मुजफ्फरपुर से 19 मार्च से 02 अप्रैल, 2024 तक प्रत्येक मंगलवार को 13.00 बजे प्रस्थान कर बुधवार को 22.00 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी । गाड़ी सं. 05294 सिकंदराबाद-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस स्पेशल सिकंदराबाद से 21 मार्च से 04 अप्रैल, 2024 तक प्रत्येक गुरूवार को 10.00 बजे प्रस्थान कर शुक्रवार को 21.00 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी  । 2. गाड़ी सं. 05565/05566 सहरसा-सरहिंद-सहरसा एक्सप्रेस स्पेशल (समस्तीपुर-दरभंगा...

लोकसभा चुनाव 2024 कई सांसदों का पत्ता कटा

लोकसभा चुनाव 2024: बीजेपी कैंडिडेट लिस्ट में महाराष्ट्र में 20 उम्मीदवारों ने नाम, कई सांसदों का पत्ता कटा  केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और पीयूष गोयल और पूर्व राज्य मंत्री पंकजा मुंडे का नाम बुधवार को महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से 20 के लिए भाजपा के उम्मीदवारों की सूची में शामिल है. जबकि गडकरी को नागपुर सीट से फिर से टिकट दिया गया, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल (मुंबई उत्तर) और पंकजा मुंडे (बीड) सूची में आठ नए चेहरों में से हैं. पंकजा ने अपनी छोटी बहन और मौजूदा सांसद प्रीतम मुंडे की जगह ली. भाजपा की पहली सूची में गडकरी का नाम नहीं था, जिसके बाद शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने उन्हें विपक्ष के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने का खुला प्रस्ताव दिया.दूसरी सूची में एक और नया चेहरा राज्य के वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार (चंद्रपुर) का है. इसके अलावा महाराष्ट्र के सभी केंद्रीय मंत्रियों को फिर से टिकट दिया गया. पार्टी ने जलगांव से लोकसभा सदस्य उन्मेश पाटिल की जगह स्थानीय नेता स्मिता वाघ को मैदान में उतारा है. इस सूची में अनूप धोत्रे ने अपने पिता और मौजूदा अकोला सांसद संजय धोत्रे की...

फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज का खुलासा

Image
फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज का खुलासा, बिहार के नंबरों पर ट्रांसफर की जाती थी इंटरनेशनल कॉल, 147 सिम बरामद ✍️  बिहार आर्थिक अपराध इकाई ने साइबर ठगी के खिलाफ गोपालगंज, सिवान, हाजीपुर में बड़ी छापेमारी की है. इस कार्रवाई में एक राज्य स्तरीय साइबर ठग को गिरफ्तार किया गया है. जिसके पास से भारी मात्रा में सिम कार्ड, राउटर, स्लॉट का सिम बॉक्स, लैपटॉप, यूपीएस बरामद किया गया है. अपराधी की पहचान अनिल कुमार शर्मा के रूप में हुई है,  जिसे गोपालगंज के थावे थाना के विदेशी टोला से पकड़ा गया है.बिहार में आए दिन साइबर आपराधिक घटनाएं हो रही है. फ्रॉड कॉल के माध्यम से लोगों से ठगी की जाती रही है. लगातार बढ़ते अपराध को लेकर ईओयू ने छापेमारी की. विभाग को सूचना मिली थी कि गोपालगंज, सिवान और  हाजीपुर में फ्रॉल कॉल के माध्यम से लोगों से ठगी की जा रही है. सिम बॉक्स डिवाइस के माध्यम से इंटरनेशनल कॉल को अवैध रूप से लोकल कॉल में बदलकर बिहार के नंबरों पर ट्रांसफर किया जा रहा हैं.इस कार्रवाई की जानकारी ईओयू की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई. 64 स्लॉट सिम बॉक्स एक, फर्जी सिम का...