अपने भाई की खुशहाली के लिए बहन ने एक पैर पर 85 Km पैदल दूरी तय कर राजनंदनी दिव्यांग श्रद्धालु Muzaffarpur गरीब नाथ मंदिर पहुची

मुजफ्फरपुर के बाबा गरीब नाथ धाम में आज आस्था का एक अद्भुत नजारा देखने को मिला,जहां अपने भाई की खुशहाली के लिए बहन ने एक पैर पर 85 किलोमीटर की पैदल दूरी तय कर मुजफ्फरपुर के बाबा गरीब नाथ मंदिर में मनोकामना महादेव पर जलाभिषेक किया और भाई बहन के इस प्रेम को देख कर कंबरियो से लेकर शहर के लोग इस अद्भुत नजारा को देखकर भक्ति भाव विभोर हो रहे थे.अभी सावन माह भी है.ऐसे में जिले मुजफ्फरपुर के बाबा गरीब नाथ धाम में आस्था और भक्ति के रस में लोग डूबे हुए है.एक एसी ही एक अनोखी तस्वीर सामने आया है,जहां बिहार राज्य के हाजीपुर की एक पैर से दिव्यांग राजनंदिनी अपने भाई की खुशहाली के लिए मन्नत मांगने 85 किलो मीटर दूर से जलबोझी करके एक पैर से ही बाबा नगरी पहुंची और फिर किया बाबा गरीब नाथ का जलाभिषेक और लिया आशीर्वाद आईपीएस बनने का सपना लिए दिव्यांग राज नंदिनी एक पैर है किंतु जज्बा कम नहीं है।       राजनंदनी दिव्यांग श्रद्धालु

बता दें कि वैशाली जिले के हाजीपुर की रहने वाली 10 वर्षीय राजनंदनी अपने पिता के साथ बाबा गरीब नाथ धाम में पहुंची.जहां बाबा गरीब नाथ का जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया और कहा अपने भाई के लिए जो मन्नत मांगी थी कि भाई ठीक हो जाएगा तो यहां पर बाबा को आकर जलाभिषेक करूंगी. आज बहुत खुश हूं, राज नंदिनी के इस अदभुत हौसले को देखकर पूरे कांवरिया पथ और बाबा मंदिर के पास लोग देखते दंग रह गए।

आपको बता दें कि राजनंदिनी के भाई का हृदय का ऑपरेशन हुआ था और सुरक्षित ऑपरेशन को लेकर उसने बाबा गरीब नाथ से मन्नत मांगी थी कि भाई ठीक हो जाएगा तो पहलेजा जाकर उत्तरवाहिनी गंगा घाट से गंगा जल लेकर कर जाऊंगी और बाबा गरीबनाथ पर जलाभिषेक करूंगी. फिर अब जब भाई के ठीक होने के बाद वह  एक पाव पर पहुंची और बाबा गरीब नाथ धाम के मनोकामना महादेव पर जलाभिषेक करके मन्नत मांगी.

Comments

Popular posts from this blog

SIM कार्ड की ख़रीद पर लगा लिमिट

मुजफ्फरपुर में बढ़ रही है डेंगू