Posts

Showing posts from June, 2024

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बदले प्रभारी मंत्री जानें किसे मिली किस जिले की जिम्मेदारी

Image
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बदले प्रभारी मंत्री, जानें किसे मिली किस जिले की जिम्मेदारी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोकसभा चुनाव समाप्त होने और आदर्श आचार संहिता की समाप्ति के बाद आज सभी मंत्रियों को जिले की जिम्मेदारी सौंप दी है. उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पटना जिले का प्रभार दिया गया है तो वहीं उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को मुजफ्फरपुर और भोजपुर दो जिले की जिम्मेदारी मिली है. मुख्यमंत्री ने 29 मंत्रियों में से 9 मंत्रियों को दो-दो जिला का प्रभार दिया है और शेष मंत्रियों को एक-एक जिले की जिम्मेदारी दी है. विजय कुमार सिन्हा, विजय कुमार चौधरी , श्रवण कुमार, मंगल पांडे, अशोक चौधरी, नीतीश मिश्रा, नितिन नवीन, शीला कुमारी और जमा खान को दो दो जिले का प्रभार मिला है. विजय चौधरी को पूर्णिया और नालंदा की जिम्मेदारी दी गई है. बिजेंद्र प्रसाद यादव को वैशाली जिले की तो प्रेम कुमार को नवादा की और श्रवण कुमार को समस्तीपुर, मधेपुरा की जिम्मेदारी दी गई है. संतोष कुमार सुमन को औरंगाबाद की तो सुमित कुमार सिंह को सारण की, रेणु देवी को सिवान की तो मंगल पांडे को दरभंगा और बेगूसराय...

मुजफ्फरपुर में शिक्षक के पैन कार्ड पर हुआ 40 करोड़ का GST फर्जीवाड़ा

Image
मुजफ्फरपुर में शिक्षक के पैन कार्ड पर हुआ 40 करोड़ का GST फर्जीवाड़ा, केरल और दिल्ली में लिया गया जीएसटी नंबर ✍️SPC मुजफ्फरपुर बड़े स्तर पर चल रहे जीएसटी घोटाले का एक और मामला बिहार में सामने आया है. मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाने के बीएमपी-6 दुर्गापुरी कॉलोनी निवासी निजी शिक्षक राहुल कुमार के पैन कार्ड का इस्तेमाल कर दिल्ली और केरल में दो अलग- अलग जीएसटी नंबर लिया गया. जिससे 40 करोड़ के जीएसटी का घोटाला किया गया है. जब राहुल कुमार वार्षिक आयकर रिटर्न भरने गए तो उनके वकील ने यह जानकारी दी. इसके बाद उन्होंने जीएसटी कार्यालय पहुंचकर डिप्टी कमिशनर सत्येंद्र कुमार सिन्हा से मुलाकात की. तब पता चला कि उनके नाम पर 40 करोड़ जीएसटी बकाया है. इस मामले को लेकर राहुल ने मिठनपुरा थाने में जीएसटी फर्जीवाड़े की एफआईआर दर्ज कराई.ससे पहले महाराजी पोखर मोहल्ला के मोबाइल मैकेनिक शुभम के नाम पर दिल्ली में 64 करोड़ रुपये का जीएसटी घोटाला किया गया था. इस तरह शहर में अब तक दो मामले सामने आ चुके हैं. शिक्षक राहुल ने पुलिस को बताया है कि उनके पैन कार्ड का इस्तेमाल कर केरल में कोजीकोड़ डिविजन से स्टार ...

नीतीश सरकार ने बदला केके पाठक का फैसला, सरकारी स्कूलों की बदली टाइमिंग, जारी हुआ नया शेड्यूल

Image
नीतीश सरकार ने बदला केके पाठक का फैसला, बिहार के सरकारी स्कूलों की बदली टाइमिंग, जारी हुआ नया शेड्यूल   नीतीश सरकार ने बदला केके पाठक का फैसला, बिहार के सरकारी स्कूलों की बदली टाइमिंग, जारी हुआ नया शेड्यूल  बिहार के स्कूलों का समय एकबार फिर से बदल दिया गया है. पहले 6.30 बजे सुबह से 11:30 बजे तक कक्षा का संचालन होता था. अब नए आदेश के तहत सुबह 6:30 बजे से स्कूल का संचालन शुरू होगा और 10:50 बजे तक कक्षाएं संचालित होगी. मिशन दक्ष, मिड डे मील और विशेष कक्षाओं के लिए भी आदेश जारी किया गया है. नए शेड्यूल के अनुसार स्कूल के हेडमास्टर के साथ शिक्षक और कर्मचारी दस मिनट पहले स्कूल पहुंचेंगे. कक्षा संचालन के बाद मध्याह्न भोजन दिया जाएगा. ऐसे में छुट्टी के बाद बच्चों को मध्याह्न भोजन के लिए रुकना होगा. शिक्षा विभाग का आदेश जारी.. शिक्षा विभाग का यह नया आदेश 10 जून से 30 जून तक के लिए जारी हुआ है. जिसके अनुसार अब सभी सरकारी स्कूल सुबह 6:30बजे से शुरू होना है. 6:30 से 6:45 बजे के बीच प्रार्थना का समय तय किया गया है. जबकि पहली घंटी सुबह 6:45 बजे लगेगी. यानी पहली कक्षा सुबह पौने सा...