Posts

Showing posts from November, 2023

प्रशिक्षु दारोगा के खिलाफ जांच शुरू, छठ पूजा में ड्यूटी पर नहीं जाने पर 32 को एसपी ने किया था निलंबित

प्रशिक्षु दारोगा के खिलाफ जांच शुरू, छठ पूजा में ड्यूटी पर नहीं जाने पर 32 को एसपी ने किया था निलंबित *मोतिहारी:* बिहार पुलिस अकादमी राजगीर में प्रशिक्षण ले रहे 32 दारोगा के खिलाफ छठ पर्व के अवसर पर लगी ड्यूटी के बाद भी जिले में अपने पदस्थापन स्थल पर योगदान नहीं देने के मामले की जांच लगातार चल रही है। मामले में सभी संबंधितों को छठ के तत्काल बाद पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया था। निलंबन के बाद आगे की जांच की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए सोमवार को पुलिस अकादमी राजगीर में तैनात पुलिस निरीक्षक संजय कुमार मोतिहारी पहुंचे। स्थानीय थाना में इसकी जांच की। जांच के दौरान यह जाना कि संबंधित दारोगा की तैनाती कहां-कहां थी और वो वहां आए कि नहीं। संबंधितों ने संबंधित थाना में योगदान दिया था या नहीं। इसके अतिरिक्त पुलिस नियमावली के तहत सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच चल रही है। बता दें कि कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही के लिए 32 प्रशिक्षु दारोगा को निलंबित किया गया था । उनमें अक्षय कुमार , प्रिया कुमारी , नीतीश कुमार , नाजिश आरा , पूजा कुमारी , दीपक कुमार , मुन्नी कुमारी , मोहम्मद आरिफ हुसैन, गौतम कुम...

शिक्षक संघ बनाने वाली महिला टीचर की नौकरी गयी

केके पाठक आदेश नही मामने पर गिरा एक विकेट शिक्षक संघ बनाने वाली महिला टीचर की नौकरी गयी पटना बिहार के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक ने आदेश जारी कर रखा है.बीपीएससी से नियुक्त किसी शिक्षक ने कोई यूनियन, संघ, संगठन बनाया या उसका मेंबर भी बना तो उसकी नौकरी जायेगी. उनके फरमान पर अमल शुरू हो गया है. बिहार के मधुबनी जिले में एक नवनियुक्त शिक्षिका को नौकरी से हाथ धोना पड़ गया है. मधुबनी जिले में नियुक्त इस महिला शिक्षिका को इस आरोप में नौकरी गंवानी पड़ी है कि उन्होंने बीपीएससी शिक्षक मंच बनाया था.अब शिक्षा विभाग ने उनकी नियुक्ति रद्द कर दी है. शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक मधुबनी के जिला शिक्षा पदाधिकारी ने महिला टीचर की नियुक्ति रद्द करने का आदेश जारी किया है. मधुबनी के जिला शिक्षा पदाधिकारी के आदेश के मुताबिक बबीता कुमारी नाम की महिला शिक्षिका बीपीएससी परीक्षा पास कर नौकरी में आयी थी. 2 नवंबर को उन्हें शिक्षिका का नियुक्ति पत्र दिया गया था. शिक्षा विभाग कह रहा है कि नियुक्ति पत्र मिलने के एक सप्ताह के भीतर ही उन्होंने बीपीएससी शिक्षक संघ बना दिया. बबीता कुमारी को बीपीए...