इंटरसिटी एक्सप्रेस से छात्र की हुई मौत रेल पुलिस ने खुलासा

मुजफ्फरपुर और हाजीपुर रेलखंड के बीबीगंज भगवानपुर के बीच गुमटी नंबर दो पर ट्रेन 15550 इंटरसिटी एक्सप्रेस से मोबाइल फोन छिनतई के दौरान गिरकर जगदीश कुमार के मौत के मामले में रेल पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन बदमाशो को गिरफ्तार किया है.इनमे एक मोबाइल दुकानदार भी शामिल है और तीनो के पास से चोरी की 32 मोबाइल भी बरामद किया गया है.यह सभी मोबाइल फोन रेल में लूटी गई और छिनतई किया गया हुआ है.हालांकि मृतक जगदीश का मोबाइल अबतक बरामद नही किया जा सका है और अब पुलिस उसके मोबाइल की खोजबीन में जुट गई है.मामले में रेल एसपी कुमार आशीष ने इसकी पुष्टि की है.  कुमार आशीष रेल एसपी मुजफ्फरपुर

पूरे मामले को लेकर रेल एसपी कुमार आशीष ने बताया की तीन बदमाशो को गिरफ्तार किया गया है और इनमे करजा का मधुबन निवास रईस सदर थाना क्षेत्र के बीबीगंज इलाके रहने वाला सौरभ कुमार और कांटी थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी प्रमोद कुमार शामिल है.इनके पास से चोरी के 32 मोबाइल बरामद किया गया है.इसमें एक बदमाश रईस का लोकेशन बीबीगंज गुमटी के पास था.जिससे की वह पकड़ा गया.इसमें एक प्रमोद मोबाइल दुकानदार है जो को चोरी किए गए मोबाइल फोन की खरीद कर दुकान को चला रहा था सौरभ और रईस दोनो घटना के वक्त साथ थे.रईस ट्रेन में चढ़ा था जबकि सौरभ बाहर ट्रैक के पास था और इसमें बताया है की तीनो आरोपियों से पूछताछ की गई है.इसमें रईस ने जगदीश के ट्रेन से गिर कर मौत होने की बात स्वीकार की है.पूछताछ में उसने बताया है.वह ट्रेन के भीतर में था
 भगवानपुर के समीप ट्रेन धीमी हो चुकी थी और वह गेट पर खड़े किसी युवक का मोबाइल झपटने के फिराक में था.इसी दौरान छात्र जगदीश पर नजर पड़ी हुई थी. भगवानपुर पार करते ही वह जगदीश के हाथ से मोबाइल छीन लिया था और वह उतरकर भागना चाह रहा था, लेकिन जगदीश ने मोबाइल लेने की कोशिश करने लगा. जिसके बाद वह उसका हाथ पकड़कर जोड़ से खींच दिया. इसमें जगदीश ट्रेन के नीचे गिर गया वह खुद भाग निकला जगदीश घसीटता हुआ बीबीगंज गुमटी के पास पहुंच गया था. 
जिसमे उसकी मौत हो गई.घटना को अंजाम देने के बाद वह घर भाग निकला.रेल जिसका रेल पुलिस ने खुलासा कर लिया है और इस गिरोह के अन्य सदस्य के गिरफ्तारी को लेकर छापा मार रही है.

Comments

Popular posts from this blog

SIM कार्ड की ख़रीद पर लगा लिमिट

मुजफ्फरपुर में बढ़ रही है डेंगू