KK Pathak चर्चा में बने रहने के लिए करते हैं कार्रवाई
शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति शैलेंद्र चतुर्वेदी और प्रति कुलपति प्रोफेसर रविंद्र कुमार का वेतन पर रोक लगाते हुए उनके वित्तीय अधिकार पर भी पाबंदी लगा दी है. दरअसल, यह कार्रवाई कॉलेज के इंस्पेक्शन नहीं कराए जाने , विश्वविद्यालय में शैक्षिक सत्र का लेट चलना,यूनिवर्सिटी की ओर से
यूनिवर्सिटी का शैक्षिक सत्र नियमित करने के लिए परीक्षा और रिजल्ट को लेकर रोस्टर के अनुपालन की रिपोर्ट शिक्षा विभाग को नहीं भेजे जाने, और कुछ दिन पहले बिहार के विश्वविद्यालों की बैठक में सभी विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि और पदाधिकारी समय पर पहुंच गए. लेकिन बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति और प्रतिकुलपति बैठक में नहीं पहुंचे. इसके बाद यह कार्रवाई की गई है। अब रोक के बाद बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति शैलेंद्र चतुर्वेदी और प्रति कुलपति प्रोफेसर रविंद्र कुमार का कहना है कि बिहार विश्वविद्यालय में सभी परीक्षाएं समय से ली जा रही है वहीं चर्चा में बने रहने के लिए शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक इस प्रकार की कार्रवाई करते हैं
Comments
Post a Comment