Posts

Showing posts from June, 2023

(Zee) समूह के अंग्रेजी न्यूज चैनल एंकर्स की जरूत

Image
(Zee) समूह के अंग्रेजी न्यूज चैनल 'विऑन' (WION) में बिजनेस न्यूज एंकर्स के लिए नौकरी का काफी अच्छा मौका है। इसके लिए योग्य व इच्छुक आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस पद पर आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को बिजनेस की खबरों की जानकारी अथवा उनमें रुचि होनी चाहिए। बिजनेस न्यूज स्टोरीज को लिखना आना चाहिए और एडिटोरियली न्यूज की बेहतर समझ होनी चाहिए। https://zeemedia.darwinbox.in/ms/candidate/careers/a6433f4f6500f2

दैनिक भास्कर डिजिटल की+ एक्सप्लेनरटीम में एक साथी की जरूरत है।अगर आप नीचे दी गई शर्तें पूरी करते हैं तो30 जून 2023से पहले अप्लाई कीजिए...

Image

मुजफ्फरपुर आई हॉस्पिटल का सील खुला

मुजफ्फरपुर आई हॉस्पिटल का सील खुला मुजफ्फरपुर:::: करीब डेढ़ साल बाद हाई कोर्ट के आदेश पर खुला आई हॉस्पिटल मुजफ्फरपुर का सील। लगभग डेढ़ साल से था बंद। मजिस्ट्रेट और ब्रह्मपुरा पुलिस की मौजूदगी में की गई करवाई। मालूम हो कि उत्तर बिहार के सबसे बड़े निजी ट्रस्ट द्वारा संचालित इस अस्पताल में डेढ़ साल पहले मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद संक्रमण आने से कई मरीज की आंख चल गई थी। उसके बाद उसे सील कर दिया गया था। एक बार फिर इस बड़े अस्पताल के खुलने से गरीबों व जरूरतमंदों के इलाज का रास्ता साफ हो गया है ।अस्पताल के सचिव वरीय समाजसेवी दिलीप जालान ने कहा कि  एक बार पुनः अस्पताल की साफ-सफाई के बाद विधिवत सीएस कार्यालय से लाइसेंस लेने के बाद अस्पताल को चालू कर दिया जाएगा । यहां पर गरीबों का बेहतर इलाज सेवा भाव से क‌ई साल से चल रहा है।

नीतीश कैबिनेट ने 25 एजेंडों पर लगाई मुहर

नीतीश कैबिनेट ने 25 एजेंडों पर लगाई मुहर ▪️ सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति सेवा और अनुशासनात्मक कार्रवाई नियमावली में संशोधन।  ▪️ बिहार में शिक्षक नियुक्ति के लिये अब राज्य का स्थायी निवासी होना अनिवार्य नहीं।  ▪️ पंचायती राज विभाग में नई नियुक्तियों को मंजूरी।  ▪️ क्षेत्रीय कार्यालय में लिपिक के 675, निम्न वर्गीय लिपिक के 593, उच्च वर्गीय लिपिक के 42, प्रधान लिपिक के 31 और कार्यालय अधीक्षक के 9 पदों का किया गया सृजन। ▪️ राज्य के 8 जिलों अररिया, अरवल, नवादा, मधुबनी, लखीसराय, वैशाली, कटिहार और सीतामढ़ी में 520 बेड वाले एक-एक अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय उच्च विद्यालयों के भवन निर्माण को मंजूरी।  ▪️ पटना में होटल पाटलिपुत्र अशोक, बांकीपुर बस स्टैंड परिसर और सुल्तान पैलेस की भूमि पर 5 स्टार होटल के निर्माण को मंजूरी।

अलर्ट- भारी बारिश का अलर्ट जारी, बिहार के अधिकतर जिलों में 22, 23, 24 व 25 जून को होगी भारी बारिश.

 अलर्ट- भारी बारिश का अलर्ट जारी, बिहार के अधिकतर जिलों में 22, 23, 24 व 25 जून को होगी भारी बारिश. *(22/06/2023)-* सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया व कटिहार में होगी भारी बारिश. *(23/06/2023)-* पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान व सारण में होगी भारी बारिश. *(24/06/2023)-* पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया व कटिहार में होगी भारी बारिश. *(25/06/2023)-* पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया व कटिहार में होगी भारी बारिश.

CM नीतीश, PM मोदी और अमित शाह को जान से मारने की धमकी, दिल्ली से बिहार तक हड़कंप

👉 बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को फोन करके जान से मारने की धमकी दी गई है. दिल्ली पुलिस को एक कॉल रिसीव हुआ, जिसमें पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बिहार के सीएम नीतीश को जान से मारने की धमकी मिली है. इस फोन कॉल्स के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा गया है. अफसरों और सिक्योरिटी एजेंसियों के फोन घनघनाने लगे. फोन के बाद दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली की बाहरी जिला पुलिस को बुधवार सुबह दो पीसीआर कॉल रिसीव हुई. जिसमें फोन करने वाले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जान से मारने की धमकी दी. उसके बाद पूरे मामले की जांच दिल्ली पुलिस ने शुरू कर दिया है. एक विशेष टीम का गठन किया गया है. साइबर सेल के लिए अधिकारी को लगाया गया है और कॉल का लोकेशन पता करने की कोशिश की जा रही है.

Video Editors Graphic Designers Producer cum Anchor Job

Image

बिहार के 18 शहरों में बारिश का अलर्ट

बिहार के 18 शहरों में बारिश का अलर्ट मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार चक्रवाती परिसंचरण का तंत्र बनने से अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के 18 शहरों के पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, सारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार में मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ वर्षा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

ANI

ANI is hiring ENGLISH JOURNALISTS for its SOCIAL MEDIA TEAM to look after TWITTER CONTENTS Minimum Social Media Job Experience 1 Year, Maximum 5 years Two days weekly off Candidates meeting the eligibility criteria may send resume to kamyapandey@aniin.com with SUB LINE- ANI Twitter Jobs/ .. Years Experience

नौकरी की तलाश PTI मैं वैकेंसी

नौकरी की तलाश में जुटे पत्रकारों के लिए यह खबर काफी काम की है। दरअसल, देश की जानी-मानी न्यूज एजेंसी ‘प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया’ (PTI) में मुंबई, बेंगलुरु, जयपुर और हैदराबाद के लिए रिपोर्टर के पद पर वैकेंसी है। मुंबई व बेंगलुरु में पीटीआई को दो-दो और जयपुर व हैदराबाद में एक-एक रिपोर्टर चाहिए। इसके लिए पीटीआई ने इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर काम करने के इच्छुक आवेदक की अंग्रेजी भाषा पर अच्छी पकड़ होनी चाहिए। इसके अलावा उसे समसामयिक मामलों की भी अच्छी जानकारी होनी चाहिए। इच्छुक आवेदक अपना अपडेटेड रिज्युमे जल्द से जल्द jobs@pti.in पर भेज सकते हैं।

🚨 तत्कालिक मौसम अलर्ट

Image
आंधी तूफान के साथ बारिश का अलर्ट, बिहार के *वैशाली* जिला में अगले तीन घण्टा के अंदर आंधी तूफान के साथ बारिश व वज्रपात गिरने का अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट.☔🌧️

वैकेंसी

Image

वैकेंसी

Image

वैकेंसी

Image

भारत में पहली बार एक शहर में दो इंटरनेशनल एयरपोर्ट

Image

मोतिहारी सेंट्रल जेल में बंद नेपाल के चरस तस्कर फरार, पेशी के दौरान भागे बंदी, SP ने गिराई गाज

मोतिहारी में दो विचाराधीन कैदी कोर्ट में पेशी के दौरान फरार हो गए. दोनों आरोपियों को NDPS एक्ट में 19 जनवरी को बंजरिया थाना क्षेत्र से चरस बरामद होने पर गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तारी के बाद से ही दोनों नेपाली नागरिक मोतिहारी सेंट्रल जेल में बंद थे. लेकिन जब उन्हे कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया गया तो दोनों भाग निकले. इस मामले में एसपी ने पुलिसकर्मियों पर तत्काल एक्शन लिया है.मिली जानकारी के मुताबिक सिविल कोर्ट में पेशी के लिए लाए गए दो बंदी सिपाही को धमकाकर फरार हो गए. दोनों आरोपियों को 10 किलो चरस के साथ बंजरिया थाने से पकड़ा गया था. गुरुवार को पेशी के लिए जब कोर्ट लाया गया तभी ये दोनों बंदियों ने सिपाहियों को हथकड़ी के रस्सी से बांध कर कैदी हाजत के बाथरुम में बंद कर दिया और भाग गए. हालांकि कोई भी अधिकारी इस बात की पुष्टि नहीं कर रहे हैं.फरार हुआ एक बंदी नेपाल के बारा जिले स्थित कलेया थाना क्षेत्र के पनटोका भेलिया गांव का रहने वाला राकेश यादव है. वहीं, दूसरा परसा जिला स्थित लंगरी थाना क्षेत्र के भिसवा गांव का रहने वाला राजेश यादव है. दोनों 20 जनवरी से जेल में थे. बंदियों के फरारी को ...

कॉपी एडिटर

Image

जी’ (Zee) समूह के नोएडा स्थित

‘जी’ (Zee) समूह के नोएडा स्थित अंग्रेजी न्यूज चैनल 'विऑन' (WION) में ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट के लिए नौकरी का मौका है। समूह ने जिन पदों पर वैकेंसी निकाली है उनमें कॉपी राइटर, कंटेंट राइटर, असिसटेंट प्रड्यूसर, सोशल मीडिया एग्जिक्यूटिव शामिल हैं। यह वैकेंसी प्रोग्रामिंग डेस्क के लिए है। इन पदों पर भर्ती के लिए आवश्यक योग्यता की बात करें तो आवेदक की अंग्रेजी भाषा पर काफी मजबूत पकड़ होनी चाहिए, उसे अपने फील्ड में काम करने का अनुभव होना चाहिए, इत्यादि। वैसे बता दें कि प्राथमिकता उन्हीं आवेदकों को दी जाएगी, जो तत्काल जॉइन कर सकें। पूरी जानकारी और आवेदन करने के लिए कृप्या नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-https://lnkd.in/ddBdFjxn

भागलपुर में गंगा नदी पर 1700 करोड़रुपये की लागत से बन रहा पुल

भागलपुर जिले में गंगा पर बन रहे पुल गिरने के मामले में राज्य सरकार ने बड़ा एक्शन लेते हुए जहां एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया वहीं निर्माण कर रहे एजेंसी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही एजेंसी को यह निर्देश दिया है कि वह 15 दिनों के अंदर गंगा में गिरे पुल के मलबे को हटाए। राज्य सरकार ने बिहार राज्य पुलिस निर्माण निगम के मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सक्सेना को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उनसे यह पूछा गया है कि पुल कैसे गिरा? दोबारा यह घटना कैसे हुई?  रविवार को गिरा था पुल भागलपुर जिले में सुल्तानगंज और अगुवानी घाट को जोड़नेवाला यह पुल रविवार को गिर गया था। इससे पहले पिछले साल भी इस पुल का एक हिस्सा हवा के झोंके से भरभराकर गिर पड़ा था। दोबारा पुल के गिरने पर हरकत में आई बिहार सरकार ने निर्माण एजेंसी एस पी सिंगला को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

बिहार में मौसम 19 जून तक मॉनसून के प्रवेश के आसार, लू से राहत मिलने की उम्मीद नहीं

 मौसम मानसून अभी केरल से 250 किमी की दूरी पर अरब सागर में बीते तीन दिनों से स्थिर है। दक्षिणी अरब सागर में पश्चिमी हवाओं की बढ़ोतरी से मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल स्थिति बन रही है। प्रदेश में मानसून संभवत: 17-19 जून के बीच पूर्णिया के रास्ते प्रवेश करेगा। प्रदेश के अधिसंख्य जिलों में तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। 13-17 किमी प्रतिघंटे की गति से चल रही गर्म हवा के कारण प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में लू की स्थिति है। भागलपुर, पूर्णिया, सुपौल, मोतिहारी, शेखपुरा और कटिहार में लू का प्रभाव रहा। अगले पांच दिन तक मौसम का यही रुख रहेगा। लू से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

ओडिशा में भयानक रेल दुर्घटना

Image
ओडिशा में भयानक रेल दुर्घटना, बालासोर के बहनागा स्टेशन के पास मालगाड़ी से टकराई कोरोमंडल एक्सप्रेस, दर्जनों लोगों की मौत. ये केंद्रीय रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw ओडिशा से ही BJP के राज्य सभा सांसद हैं. ओडिशा में दर्जनों लोगों की रेल दुर्घटना में मौत हुई है, सैकड़ों लोग घायल हैं.

राहत कमर्शियल गैस

 राहत कमर्शियल गैस के दाम में 83 रुपया का किया गया कटौती, अब नई कीमत 1773 रुपये हो गयी, घरेलू गैस के दाम में कोई बदलाव नही.

आपकी नजर में इन चारों में बेस्ट सीएम कौन है.?

Image
1-: योगी आदित्यनाथ जी 2-: अरविंद केजरीवाल  3-: शिवराज सिंह चौहान  4-: नीतीश कुमार