Posts

Showing posts from February, 2024

नए क्रिमिनल लॉ एक जुलाई से होंगे लागू

नए क्रिमिनल लॉ एक जुलाई से होंगे लागू, धोखाधड़ी करने वाला ‘420’ नहीं 316 कहलाएगा, 302 नहीं रहेगी हत्या की धारा  तीन नए क्रिमिनल कानून 1 जुलाई से लागू होंगे. इसे लेकर केंद्र सरकार ने आज अधिसूचना जारी कर दी. इसमें कहा गया है कि ब्रिटिश काल के भारतीय दंड संहिता (IPC), भारतीय साक्ष्य अधिनियम और आपराधिक प्रक्रिया संहिता (CrPC) की जगह लेने वाले तीन नए आपराधिक कानून 1 जुलाई से लागू होंगे. ये तीन नए आपराधिक कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम हैं. बता दें कि इन तीनों बिलों को शीतकालीन सत्र के दौरान संसद के दोनों सदनों द्वारा पारित किया गया था. बाद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तीनों नए क्रिमिनल लॉ बिल को मंजूरी दे दी थी. राष्ट्रपति की सहमति मिलने के बाद इन्हें कानून बना दिया गया. ये तीनों कानून भारतीय साक्ष्य अधिनियम 1872, आपराधिक प्रक्रिया संहिता 1973 और आईपीसी की जगह लेंगे. विशेषज्ञों के अनुसार तीन नए कानून आतंकवाद, मॉब लिंचिंग और राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने वाले अपराधों के लिए सजा को और अधिक सख्त बना देंगे. भारतीय न्याय संहिता में...

सरकारी स्कूलों का समय 10 से 4 बजे तक ही रहेगा

Image
सरकारी स्कूलों का समय 10 से 4 बजे तक ही रहेगा सदन में बोले CM- केके पाठक से बात करूंगा स्कूलों में समय को लेकर केके पाठक के आदेश पर आज विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ. राजद, कांग्रेस और वामपंथी दलों के सदस्यों ने वेल में पहुंचकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. सदस्यों के हंगामे के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदन में सदस्यों को आश्वासन दिया है कि स्कूल का समय बदला जाएगा. उन्होंने केके पाठक के फैसले को गलत ठहराया.मुख्यमंत्री ने राजद सदस्यों की ओर इशारा करते हुए कहा कि पहले तो आप ही लोग थे साथ, लेकिन आप लोगों ने कभी नहीं कहा. यदि आप लोग पहले कहते तो उसी समय इसको बदल देते. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब सदन में खड़े होकर बोल रहे थे, तो उस समय विधानसभा में प्रश्नकाल चल रहा था और शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी नियोजित शिक्षकों के एक प्रश्न को लेकर जवाब दे रहे थे.राजद के ललित यादव ने भी नियोजित महिला शिक्षकों के चाइल्ड केयर लीव को लेकर सवाल किया था. विपक्षी विधायकों ने नियोजित शिक्षकों की छुट्टियों, सक्षमता परीक्षा और स्कूलों के समय में बदलाव के मुद्दे पर जमकर हंगामा किया. विजय चौधरी के जवाब के ...