कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन
कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन रेलवे द्वारा महाकुम्भ के अवसर पर श्रद्धालु यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर निम्न कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनोें का परिचालन किया जाएगा । 1. गाड़ी सं. 01217/01218 नागपुर-दानापुर-नागपुर महाकुंभ मेला स्पेशल - गाड़ी सं. 01217 नागपुर-दानापुर कुंभ मेला स्पेशल 26 जनवरी, 05, 09 एवं 23 फरवरी, 2025 को नागपुर से 10.00 बजे खुलकर अगले दिन 02.35 बजे प्रयागराज छिवकी रूकते हुए 06.30 बजे डीडीयू, 08.00 बजे बक्सर, 09.00 बजे आरा रूकते हुए 11.00 बजे दानापुर पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी सं. 01218 दानापुर-नागपुर कुंभ मेला स्पेशल 27 जनवरी, 06, 10 एवं 24 फरवरी, 2025 को दानापुर से 16.00 बजे खुलकर 17.00 बजे आरा, 18.00 बजे बक्सर, 20.00 बजे डीडीयू एवं 23.20 बजे प्रयागराज छिवकी रूकते हुए अगले दिन 19.30 बजे नागपुर पहुंचेगी । 2. गाड़ी सं. 09019/09020 वलसाड-दानापुर-वलसाड महाकुंभ मेला स्पेशल - गाड़ी सं. 09019 वलसाड-दानापुर महाकुंभ मेला स्पेशल 08, 17, 21, 25 जनवरी, 08, 15, 19 एवं 26 फरवरी, 2025 को वलसाड से 08.40 बजे खुलकर अगले दिन 10.25 बजे प्रयागराज छिवकी रूकते हु...