Posts

Showing posts from September, 2023

Bharat 24 जॉब

हिंदी न्यूज चैनल 'भारत24' (Bharat 24) अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म को विस्तार देने की कवायद में है। लिहाजा इस कड़ी में उसे विभिन्न पदों पर लोगों की जरूरत है और इसके लिए वैकेंसी निकाली गई है। फेसबुक पब्लिशर्स, यू-ट्यूब पब्लिशर्स, ट्रेनी, इंटर्न और वीडियो एडिटर के पदों पर जॉब तलाशने वालों के लिए यहां बेहतरीन मौका है।    उपरोक्त पदों पर आवेदन के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को शब्दों की जादूगरी से लोगों की दिलों में समा जाने की कला आनी चाहिए, ताकि अपनी फिरकी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों को जुटा सकें, क्योंकि उनकी लेखनी ही योग्यता का पैमाना होगी। यहा बता दें कि वीडियो एडिटर्स के पद के लिए एक से दो साल का अनुभव जरूरी है। इच्छुक आवेदक अपना रिज्यूमे ई-मेल आईडी shashikeshranjan@bharat24live.com पर भेजें।

मुखिया जी जायगी कुर्सी

बिहार सरकार ने पंचायती व्यवस्था में सुधार लाने के लिए बड़ा फैसला लिया है. अक्सर ये देखा जाता है कि मुखिया बन जाने के बाद वो अपने ग्राम में नजर ही नहीं आते हैं. महीनों गायब रहते हैं और चुनाव के समय लोगों के बीच जाते हैं. अब ऐसा करने वाले मुखिया को उनके पद से हटा दिया जाएगा. ऐसे में अब मुखिया को हर दिन अपने पंचायत में रहना होगा और लोगों की परेशनी को सुन उसका जल्द से जल्द निपटारा भी करना होगा. पद से हटा दिया जाएगा  दरअसल, पंचायती राज विभाग ने एक नया आदेश जारी किया है. अब अगर कोई भी मुखिया 30 दिनों तक लगातार गायब रहते हैं तो उन्हें उनके पद से हटा दिया जाएगा और उनकी जगह किसी और को मुखिया बना दिया जाएगा. जारी किए गए आदेश के अनुसार मुखिया के हटाये जाने पर जो उपमुखिया हैं वो स्वत: ही मुखिया बन जाएंगे और कार्यभार संभाल लेंगे. आपको बता दें कि, ये नियम पहले भी था, लेकिन ये अवधि 60 दिनों की थी. जिसे घटाकर अब केवल 30 दिन कर दिया गया है. पत्र जारी कर दिया गया आदेश  पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह ने पत्र जारी कर ये आदेश दिया है. जारी किये गए पत्र में कहा गया है कि मुखिया...

भारत-कनाडा के बीच बिगड़ रहे रिश्ते....

Image
भारत और कनाडा के खराब होते रिश्‍तों के बीच गुरुवार को भारत की तरफ से एक और कड़ा कदम उठाया गया है. इसके तहत भारत ने कनाडा के लिए वीजा सेवाओं को सस्पेंड किया है. कनाडा से भारत आने वाले कनाडा नागरिकों के लिए वीजा सेवाएं निलंबित की गई हैं. बीएलएस इंटरनेशनल वेबसाइट के हवाले से यह खबर सामने आ रही है. वेबसाइट पर बाकायदा इसका नोटिस भी लगाया गया है. जानकारी के अनुसार, आज से कनाडा से भारत के लिए वीजा सेवाओं को सस्पेंड किया गया है. अगले आदेश तक के लिए सेवाएं सस्पेंड की गई हैं. इसके तहत जो कनाडा से वीजा लेकर भारत आना चाहते हैं, उनके लिए वीजा सेवाएं निलंबित की गई हैं.नोटिस में लिखा गया है कि “भारतीय मिशन से महत्वपूर्ण सूचना: परिचालन कारणों से, 21 सितंबर 2023 (गुरुवार) से, भारतीय वीज़ा सेवाओं को अगली सूचना तक निलंबित कर दिया गया है.”

मुजफ्फरपुर में बढ़ रही है डेंगू

Image
Bihar . मुजफ्फरपुर में बढ़ रही है डेंगू मरीजों की संख्या कुल मिलाकर अब तक 57 मरीजों में हुई डेंगू की पुष्टि जिसमें तीन मरीज को चिकनगुनिया की भी हुई पुष्टि, सिविल सर्जन ने कहा जल जमाव वाले इलाके में कराई जा रही है फार्मिंग,अस्पताल के चिकित्सक को अलर्ट मोड पर रखा गया है मुजफ्फरपुर बिहार.  मुजफ्फरपुर में भी डेंगू मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग जल जमाव वाले इलाके में फार्मिंग भी करवा रही है तो दूसरे तरफ जिले के छोटे से लेकर बड़े अस्पतालों में डेंगू मरीजों के लिए अलग से वार्ड बना कर बेड लगाई गई है और चिकित्सक को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखने का आदेश दिया गया है. अब तक जिले में 49 डेंगू और तीन चिकनगुनिया के मरीज मिले हैं जिनका इलाज किया जा रहा है पूरे मामले पर सिविल सर्जन उमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि अब तक गेहूं के 55 मैरिज मिले हैं और चिकनगुनिया के तीन मरीज मिले हैं.डेंगू के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए शहर से लेकर गांव तक जल जमाब वाले इलाके में फार्मिंग करवाई जा रही है जहां-जहां बारिश की पानी जमा है उन सभी जगह पर दवा का छिड़काव भी किया जा रहा है इसके ...

थाने से शराब तस्करी के मामले में एसपी की बड़ी कार्रवाई

थाने से शराब तस्करी के मामले में एसपी की बड़ी कार्रवाई, थानेदार समेत चार पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, किया गया सस्पेंड, केस दर्ज वैशाली के सराय थाने से शराब की तस्करी के मामले में  बड़ा असर हुआ है। थाने से शराब की तस्करी के मामले में एसपी के निर्देश पर थानेदार समेत चार पुलिसकर्मियों को सस्पेड कर दिया गया है। चारों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है. वैशाली एसपी ने मामले में संलिप्त सराय के थानेदार बिदुर कुमार, मालखाना प्रभारी मुनेश्वर कुमार, संतरी सुरेश कुमार और चौकीदार रामेश्वर राम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। चारों आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, 16 सितंबर को सराय थाना क्षेत्र से जब्त 3728.220 लीटर शराब को नष्ट किया जाना था लेकिन आरोपी पुलिसकर्मियों ने सिर्फ 2782.590 लीटर शराब को ही नष्ट किया और बाकी 945.630 लीटर शराब को मालखाने में बचाकर रख दिया था।

जॉब

Image

प्रसार भारती ने आकाशवाणी के लिए राजस्थान के कई जिलों में पार्ट टाइम जॉब

प्रसार भारती ने आकाशवाणी के लिए राजस्थान के कई जिलों में पार्ट टाइम कॉरेस्पोंडेंट की वैकेंसी निकाली है, जिसमें जयपुर-अजमेर, जैसलमेर, प्रतापगढ़, पाली, अनूपगढ़, बालोतरा, ब्यावर, डीग, डीडवाना-कुचामन, ददू, गांगापुर सिटी, जोधपुर ग्रामीण, केकड़ी, कोटपूतली-बहरोड़, खैरथल-तिजारा, नीम का थाना, फलौदी, सलूम्बर, सांचौर, जयपुर, जयपुर ग्रामीण व शाहपुरा जिले शामिल हैं।   आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 15 सितम्बर है। अभ्यथी, दस्तावेजों की स्व-सत्यापित प्रतिलिपियां तथा हाल ही खीची गई पासपोर्ट साइज की फोटो के साथ ही यथावत रूप से भरा हुआ आवेदन पत्र नीचे दिए पते पर भेजें। बता दें कि आवेदन पत्र अंतिम तिथि तक पहुंच जाना चाहिए। पता- केन्द्राध्यक्ष, आकाशवाणी केन्द्र,  5 पार्क हाउस, एम.आई.रोड, जयपुर-302001   अधिक जानकारी व आवेदन प्रपत्र डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें- https://prasarbharati.gov.in/

जॉब आजतक मैं

Image

INDIA नहीं भारत G20 समिट में PM मोदी के सामने कंट्री प्लेट पर बदलकर लिखा गया देश का नाम

Image
INDIA नहीं  भारत G20 समिट में PM मोदी के सामने कंट्री प्लेट पर बदलकर लिखा गया देश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहली बार प्रधानमंत्री की टेबल पर रखी कंट्री प्लेट पर इंडिया की जगह भारत नाम लिखा गया। यह घटना राजधानी दिल्ली में हो रही जी-20 समिट में देखने को मिली। बता दें कि इससे पहले किसी भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर कंट्री प्लेट में इंडिया की जगह भारत लिखा नहीं देखा गया है। पहले जहां कंट्री प्लेट पर इंडिया लिखा होता था, वहां आज भारत लिखा देखा गया है। इंडिया बनाम भारत को लेकर केंद्र और विपक्ष के बीच छिड़ी जंग के बीच मोदी सरकार ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक और बड़ा कदम उठाया है. दरअसल, आज (9 सितंबर) जब पीएम मोदी ने जी-20 सम्मेलन को संबोधित किया तो उनकी टेबल पर रखी कंट्री प्लेट में देश का नाम इंडिया नहीं बल्कि भारत लिखा हुआ था. यह बात खास इसलिए भी है, क्योंकि इससे पहले जब भी प्रधानमंत्री किसी अंतरराष्ट्रीय मंच को संबोधित करते थे तो उनके टेबल पर रखी कंट्री प्लेट पर देश का नाम इंडिया लिखा होता था। इस पूरे विवाद की शुरुआत 5 सितंबर को उस वक्त हुई जब जी-20 शिखर सम्मेलन के रात्रिभोज के निम...

जॉब आज ही अप्लाई करे मौका हाथो से जाने न दे ☺️

Image

दैनिक भास्कर डिजिटल मैं जॉब

Image

अपने देश का अंग्रेजी नाम खत्म करने जा रही मोदी सरकार

अपने देश का अंग्रेजी नाम खत्म करने जा रही मोदी सरकार   संसद के विशेष सत्र की तमाम चर्चाओं के बीच देश का नाम बदले जाने की चर्चा भी जोर पकड़ रही है. दो दिनों में इस आशय की इतनी खबरें सामने आईं,  जिनसे देश का नाम बदले जाने जैसी भावना के संकेत मिलते हैं. मंगलवार सुबह ही सामने आया कि, भारत के प्रेसीडेंसी G20 ने नया हैंडल G-20 भारत लॉन्च किया है। G20 के ठीक बाद केंद्र सरकार ने संसद का विशेष सत्र बुलाया है. इस एक लाइन ने बीते एक हफ्ते से सियासी हलकों में चर्चाओं का बाजार गर्म कर रखा है. संसद के विशेष सत्र में क्या होगा, इसकी अभी तक सिर्फ अटकलें ही हैं, लेकिन मंगलवार को एक और नई बात सामने आ गई. जिस तरह के संकेत मिल रहे हैं, कहा जाने लगा है कि संसद के विशेष सत्र के दौरान केंद्र सरकार, देश के नाम बदले जाने (India से भारत किए जाने) का प्रस्ताव रख सकती है.  *I.N.D.I.A. गठबंधन को लगेगा झटका*  नाम बदला जाता है को इसके तहत अब देश का नाम सार्वजनिक और सार्वभौमिक रूप से भारत ही होगा. जल्द ही देश को INDIA, इंडिया कहा जाना बीते जमाने की बात हो सकती है. अगर ऐसा होता है तो यह अभी-अभी नए ब...

अपने आदेश से पलटी सरकार बिहार में अब इन दोनों पर रहेगी स्कूल में छुट्टी

अपने आदेश से पलटी सरकार बिहार में अब इन दोनों पर रहेगी स्कूल में छुट्टी पटना पिछले दिनों बिहार में सरकारी स्कूलों में छुट्टी पर लेकर बवाल बचा हुआ था। जिस पर तत्काल  सरकार ने रोक लगा दी है।   इन छुट्टियों पर अब बंद रहेंगे स्कूल इस फैसले के बाद अब 6 सिंतबर को बिहार में जन्माष्टमी की छुट्टी रहेगी। इस दिन बच्चों को स्कूल नहीं जाना होगा। इसी तरह चेहल्लुम 7 सितंबर को है, इस दिन भी स्कूल बंद रहेंगे। इसके अलावा तीज व्रत पर 18-19 सितंबर को छुट्टी रहेगी। जिउतिया की 6 अक्टूबर को छुट्टी कैंसिल की गई थी, अब इस दिन भी छुट्टी रहेगी। इसी तरह से दुर्गा पूजा पर 19 से 24 तक छुट्टी रहेगी। इससे पहले 29 अगस्त के नोटिफिकेशन में छुट्टियां कम करते हुए 22 से 24 अक्टूबर तक अवकाश का फैसला लिया गया था। छठ पूजा को लेकर भी छुट्टियों में कटौती की गई थी लेकिन अब शिक्षा विभाग के नए आदेश से पहले से तय सभी अवकाश पर स्कूल बंद रहेंगे।

Meta का बड़ा फैसला अब फेसबुक इस्तेमाल करने के लिए देने होंगे पैसे शुरू हुई पेड सर्विस

Image
यदि आप भी फेसबुक और इंस्टाग्राम इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। Meta ने अपने दो बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक (Facebook) और इंस्टाग्राम (Instagram) को शुल्क आधारित करने का फैसला लिया है यानी फेसबुक और इंस्टाग्राम को इस्तेमाल करने के लिए आपको पैसे खर्च करने पड़ेंगे।

अब सूर्य फतह करेगा भारत Aditya-L1 को लॉन्च करने को ISRO तैयार, आज शुरू होगा Solar Mission का काउंटडाउन

अब सूर्य फतह करेगा भारत Aditya-L1 को लॉन्च करने को ISRO तैयार, आज शुरू होगा Solar Mission का काउंटडाउन चांद फतह करने के बाद अब इसरो की नजर सूर्य पर है. इसरो यानी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन सौर मिशन के तहत आदित्य एल-2 को भेजने के लिए पूरी तरह से तैयार है. इसरो के अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने कहा कि अंतरिक्ष एजेंसी देश के महत्वाकांक्षी सौर मिशन ‘आदित्य-एल1’ का 2 सितंबर होने वाले प्रक्षेपण के लिए तैयारी कर रही है और इसके प्रक्षेपण की उलटी गिनती आज यानी शुक्रवार से शुरू होगी. इस मिशन को 2 सितंबर को दिन में 11.50 बजे श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया जाना है.