Muzaffarpur SBI Bank से पैसा निकाल कर जा रहे कारोबारी से छीना 08 लाख कैश
मुजफ्फरपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बेखौफ़ बदमाशों ने एक दवा कारोबारी से दिनदहाड़े 8 लाख रुपए छिन लिया हैं. घटना सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर SBI के निकट की हैं, जहाँ SBI से पैसा निकालकर निकले किराना और दवा व्यवसायी सनोज पासवान से बाईक सवार बदमाशों ने 8 लाख रूपए से भरा झोला छीनकर भाग गए. यह घटना सदर थाना के महज चंद कदमों की दूरी पर हुई हैं. मौके पर पहुंची पुलिस तफ्तीश में जुट गई हैं.
पीड़ित सनोज कुमार भगवानपुर के ही रहने वाले हैं, उन्होंने बताया कि वो बैंक पहुंचे थे, पैसा निकलने के बाद घर के तरफ जा रहें थे, तभी दो बाईक सवार बदमाशों ने पैसे से भरा झोला छीनकर फरार हो गए. मौके पर पुलिस पहुंचकर आसपास के CCTV फूटेज को खंगालने में लगे हुए हैं.
Comments
Post a Comment