जॉब जॉब दैनिक भास्कर डिजिटल मैं जॉब

दैनिक भास्कर’ समूह की डिजिटल डिवीजन ‘डीबी डिजिटल’ (DB Digital) को अपने फीचर सेक्शन के लिए राइटर्स की तलाश है। इसके लिए योग्य व इच्छुक आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 

यह नियुक्तियां भोपाल के लिए हैं। इस बारे में जारी विज्ञापन के अनुसार, आवेदक को लिखने-पढ़ने का शौक होना चाहिए। जर्नलिज्म की डिग्री धारकों के साथ-साथ वे आवेदक भी अप्लाई कर सकते हैं, जिनके पास यह डिग्री नहीं है।

इसके अलावा, इस पद के लिए इंजीनियरिंग और अकाउंट्स पढ़े लोग भी अप्लाई कर सकते हैं, बशर्ते उन्हें अच्छा लिखना आना चाहिए।

इच्छुक आवेदक अपने अपडेटेड रिज्युमे के साथ-साथ अपने बारे में और अपने काम के बारे में एक हजार अथवा उससे ज्यादा शब्दों में लिखकर aman.kumar1@dainikbhaskar.com पर भेज सकते हैं

Comments

Popular posts from this blog

SIM कार्ड की ख़रीद पर लगा लिमिट

मुजफ्फरपुर में बढ़ रही है डेंगू