मुजफ्फरपुर में बाढ़ का दिखा प्रकोप बागमती नदी के जलस्तर बढ़ने से कई घरों में घुसा पानी
मुजफ्फरपुर में बागमती का रौद्र रूप, औराई- कटरा के कई गाँव में घुसा बाढ़ का पानी,ग्रामीणों में दहशत,निकलने सांप बिच्छू,जिला प्रशासन की ओर से कोई नहीं आया सुधि लेने
नेपाल में हो रहे लगातार बारिश से बागमती का जलस्तर बढ़ रहा है .जिससे मुजफ्फरपुर में भी कई इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. मुजफ्फरपुर के कटरा और औराई इलाके के कई गांव में बाढ़ का पानी घुस चुका है. कटरा के बसघट्टा पंचायत के कई गाँव बाढ़ की चपेट में है, तीन दिनों से लोगों के घर में बाढ़ का पानी घुस चुका है, लोग ऊँचे स्थान पर रह रहें हैं.
घरों में पानी घुसने से लोगो की हालत बेहाल है, वहीं अबतक कोई अधिकारी हालात का जायजा लेने भी नहीं पहुंच रहें हैं सिर्फ कटरा प्रखंड की बात करे तो 2 सौ घरों में पानी घुस गया है.जिससे लोगो का जीना मुश्किल हो गया है.ग्रामीणों का कहना है सबसे बड़ा कारण है कि पानी भर जाने के कारण घर से निकलना मुश्किल हो गया.जिससे खाने पीने का समान पानी में डूब गया और खाने पीने की भी समस्या उत्पन्न हो गया है,लेकिन जिला प्रशासन की ओर से किसी तरह का कोई व्यवस्था नहीं किया गया है.
Comments
Post a Comment