अब सूर्य फतह करेगा भारत Aditya-L1 को लॉन्च करने को ISRO तैयार, आज शुरू होगा Solar Mission का काउंटडाउन
अब सूर्य फतह करेगा भारत Aditya-L1 को लॉन्च करने को ISRO तैयार, आज शुरू होगा Solar Mission का काउंटडाउन
चांद फतह करने के बाद अब इसरो की नजर सूर्य पर है. इसरो यानी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन सौर मिशन के तहत आदित्य एल-2 को भेजने के लिए पूरी तरह से तैयार है. इसरो के अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने कहा कि अंतरिक्ष एजेंसी देश के महत्वाकांक्षी सौर मिशन ‘आदित्य-एल1’ का 2 सितंबर होने वाले प्रक्षेपण के लिए तैयारी कर रही है और इसके प्रक्षेपण की उलटी गिनती आज यानी शुक्रवार से शुरू होगी. इस मिशन को 2 सितंबर को दिन में 11.50 बजे श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया जाना है.
Comments
Post a Comment