अपने देश का अंग्रेजी नाम खत्म करने जा रही मोदी सरकार


अपने देश का अंग्रेजी नाम खत्म करने जा रही मोदी सरकार
 

संसद के विशेष सत्र की तमाम चर्चाओं के बीच देश का नाम बदले जाने की चर्चा भी जोर पकड़ रही है. दो दिनों में इस आशय की इतनी खबरें सामने आईं,  जिनसे देश का नाम बदले जाने जैसी भावना के संकेत मिलते हैं. मंगलवार सुबह ही सामने आया कि, भारत के प्रेसीडेंसी G20 ने नया हैंडल G-20 भारत लॉन्च किया है।
G20 के ठीक बाद केंद्र सरकार ने संसद का विशेष सत्र बुलाया है. इस एक लाइन ने बीते एक हफ्ते से सियासी हलकों में चर्चाओं का बाजार गर्म कर रखा है. संसद के विशेष सत्र में क्या होगा, इसकी अभी तक सिर्फ अटकलें ही हैं, लेकिन मंगलवार को एक और नई बात सामने आ गई. जिस तरह के संकेत मिल रहे हैं, कहा जाने लगा है कि संसद के विशेष सत्र के दौरान केंद्र सरकार, देश के नाम बदले जाने (India से भारत किए जाने) का प्रस्ताव रख सकती है.
 *I.N.D.I.A. गठबंधन को लगेगा झटका* 
नाम बदला जाता है को इसके तहत अब देश का नाम सार्वजनिक और सार्वभौमिक रूप से भारत ही होगा. जल्द ही देश को INDIA, इंडिया कहा जाना बीते जमाने की बात हो सकती है. अगर ऐसा होता है तो यह अभी-अभी नए बने I.N.D.I.A. गठबंधन के लिए बड़ा झटका साबित होगा, जिसने खुद से खुद को देशहित का पर्याय मानते हुए अपने गठबंधन का नाम देश की इस इंग्लिश वर्तनी पर रख लिया था, ताकि उसे जब I.N.D.I.A. पुकारा जाए तो यह देश की आवाज लगे. 
 *कैसे सामने आई देश का नाम बदलने की बात?* 
खैर, किसके मन में क्या है, इसका उजागर होना तो भविष्य के गर्भ में है, लेकिन ये नाम बदलने वाली भावना को बल कहां से मिला, इस पर चलते हैं. असल में सोमवार से लेकर आज मंगलवार तक दो दिनों में इस आशय की इतनी खबरें सामने आईं,  जिनसे देश का नाम बदले जाने जैसी भावना के संकेत मिलते हैं. मंगलवार सुबह ही सामने आया कि,  भारत के प्रेसीडेंसी G20 ने नया हैंडल G-20 भारत लॉन्च किया है. यह G20 का अतिरिक्त एक्स अकाउंट होगा. इसके तहत G20 से संबधित टिप्पणियां और सूचनाएं भारत के आधिकारिक नाम से जारी की जाएंगी।

Comments

Popular posts from this blog

SIM कार्ड की ख़रीद पर लगा लिमिट

मुजफ्फरपुर में बढ़ रही है डेंगू