थाने से शराब तस्करी के मामले में एसपी की बड़ी कार्रवाई

थाने से शराब तस्करी के मामले में एसपी की बड़ी कार्रवाई, थानेदार समेत चार पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, किया गया सस्पेंड, केस दर्ज

वैशाली के सराय थाने से शराब की तस्करी के मामले में  बड़ा असर हुआ है। थाने से शराब की तस्करी के मामले में एसपी के निर्देश पर थानेदार समेत चार पुलिसकर्मियों को सस्पेड कर दिया गया है। चारों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है. वैशाली एसपी ने मामले में संलिप्त सराय के थानेदार बिदुर कुमार, मालखाना प्रभारी मुनेश्वर कुमार, संतरी सुरेश कुमार और चौकीदार रामेश्वर राम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। चारों आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, 16 सितंबर को सराय थाना क्षेत्र से जब्त 3728.220 लीटर शराब को नष्ट किया जाना था लेकिन आरोपी पुलिसकर्मियों ने सिर्फ 2782.590 लीटर शराब को ही नष्ट किया और बाकी 945.630 लीटर शराब को मालखाने में बचाकर रख दिया था।

Comments

Popular posts from this blog

SIM कार्ड की ख़रीद पर लगा लिमिट

मुजफ्फरपुर में बढ़ रही है डेंगू