INDIA नहीं भारत G20 समिट में PM मोदी के सामने कंट्री प्लेट पर बदलकर लिखा गया देश का नाम

INDIA नहीं  भारत G20 समिट में PM मोदी के सामने कंट्री प्लेट पर बदलकर लिखा गया देश का नाम

अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहली बार प्रधानमंत्री की टेबल पर रखी कंट्री प्लेट पर इंडिया की जगह भारत नाम लिखा गया। यह घटना राजधानी दिल्ली में हो रही जी-20 समिट में देखने को मिली। बता दें कि इससे पहले किसी भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर कंट्री प्लेट में इंडिया की जगह भारत लिखा नहीं देखा गया है।
पहले जहां कंट्री प्लेट पर इंडिया लिखा होता था, वहां आज भारत लिखा देखा गया है।
इंडिया बनाम भारत को लेकर केंद्र और विपक्ष के बीच छिड़ी जंग के बीच मोदी सरकार ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक और बड़ा कदम उठाया है. दरअसल, आज (9 सितंबर) जब पीएम मोदी ने जी-20 सम्मेलन को संबोधित किया तो उनकी टेबल पर रखी कंट्री प्लेट में देश का नाम इंडिया नहीं बल्कि भारत लिखा हुआ था. यह बात खास इसलिए भी है, क्योंकि इससे पहले जब भी प्रधानमंत्री किसी अंतरराष्ट्रीय मंच को संबोधित करते थे तो उनके टेबल पर रखी कंट्री प्लेट पर देश का नाम इंडिया लिखा होता था।
इस पूरे विवाद की शुरुआत 5 सितंबर को उस वक्त हुई जब जी-20 शिखर सम्मेलन के रात्रिभोज के निमंत्रण पत्र पर 'प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया' की जगह 'प्रेसिडेंट ऑफ भारत' लिखा गया. निमंत्रण पत्र के सामने आने के बाद विपक्ष ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार देश का नाम इंडिया शब्द के इस्तेमाल को बंद कर केवल भारत कहे जाने की योजना बना रही है. यह भी कहा जा रहा है कि संसद का विशेष सत्र भी इसलिए बुलाया जा रहा है ताकि इंडिया का नाम भारत कर दिया जाए.

Comments

Popular posts from this blog

SIM कार्ड की ख़रीद पर लगा लिमिट

मुजफ्फरपुर में बढ़ रही है डेंगू