अपने आदेश से पलटी सरकार बिहार में अब इन दोनों पर रहेगी स्कूल में छुट्टी
अपने आदेश से पलटी सरकार बिहार में अब इन दोनों पर रहेगी स्कूल में छुट्टी
पटना पिछले दिनों बिहार में सरकारी स्कूलों में छुट्टी पर लेकर बवाल बचा हुआ था। जिस पर तत्काल सरकार ने रोक लगा दी है।
इन छुट्टियों पर अब बंद रहेंगे स्कूल
इस फैसले के बाद अब 6 सिंतबर को बिहार में जन्माष्टमी की छुट्टी रहेगी। इस दिन बच्चों को स्कूल नहीं जाना होगा। इसी तरह चेहल्लुम 7 सितंबर को है, इस दिन भी स्कूल बंद रहेंगे। इसके अलावा तीज व्रत पर 18-19 सितंबर को छुट्टी रहेगी। जिउतिया की 6 अक्टूबर को छुट्टी कैंसिल की गई थी, अब इस दिन भी छुट्टी रहेगी। इसी तरह से दुर्गा पूजा पर 19 से 24 तक छुट्टी रहेगी। इससे पहले 29 अगस्त के नोटिफिकेशन में छुट्टियां कम करते हुए 22 से 24 अक्टूबर तक अवकाश का फैसला लिया गया था। छठ पूजा को लेकर भी छुट्टियों में कटौती की गई थी लेकिन अब शिक्षा विभाग के नए आदेश से पहले से तय सभी अवकाश पर स्कूल बंद रहेंगे।
Comments
Post a Comment