Posts

कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन

Image
कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन रेलवे द्वारा महाकुम्भ के अवसर पर श्रद्धालु यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर निम्न कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनोें का परिचालन किया जाएगा ।  1. गाड़ी सं. 01217/01218 नागपुर-दानापुर-नागपुर महाकुंभ मेला स्पेशल - गाड़ी सं. 01217 नागपुर-दानापुर कुंभ मेला स्पेशल 26 जनवरी, 05, 09 एवं 23 फरवरी, 2025 को नागपुर से 10.00 बजे खुलकर अगले दिन 02.35 बजे प्रयागराज छिवकी रूकते हुए 06.30 बजे डीडीयू, 08.00 बजे बक्सर, 09.00 बजे आरा रूकते हुए 11.00 बजे दानापुर पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी सं. 01218 दानापुर-नागपुर कुंभ मेला स्पेशल 27 जनवरी, 06, 10 एवं 24 फरवरी, 2025 को दानापुर से 16.00 बजे खुलकर 17.00 बजे आरा, 18.00 बजे बक्सर, 20.00 बजे डीडीयू एवं 23.20 बजे प्रयागराज छिवकी रूकते हुए अगले दिन 19.30 बजे नागपुर पहुंचेगी । 2. गाड़ी सं. 09019/09020 वलसाड-दानापुर-वलसाड महाकुंभ मेला स्पेशल - गाड़ी सं. 09019 वलसाड-दानापुर महाकुंभ मेला स्पेशल 08, 17, 21, 25 जनवरी, 08, 15, 19 एवं 26 फरवरी, 2025 को वलसाड से 08.40 बजे खुलकर अगले दिन 10.25 बजे प्रयागराज छिवकी रूकते हु...

70वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन

बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा एकीकृत 70वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन 13 दिसंबर को एक पाली में 12:00 बजे मध्यान्ह से 2:00 बजे अपराह्न तक मुजफ्फरपुर जिले के 42 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगा। परीक्षा के सफल एवं सुचारु आयोजन तथा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु जिला दंडाधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री राकेश कुमार ने संयुक्तादेश निर्गत कर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की है तथा सभी अधिकारियों को अपने-अपने दायित्व का जवाबदेही से निर्वहन करने, विधि व्यवस्था संधारित रखने एवं कदाचार मुक्त परीक्षा संचालित करने का निर्देश दिया है। इसके लिए सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं केंद्राधीक्षक के साथ बैठक कर परीक्षा संचालन हेतु आवश्यक दिशानिर्देश एवं प्रावधान से अवगत करा दिया गया है तथा सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन /कैलकुलेटर/ ब्लूटूथ /वाई-फाई/ गैजेट /इलेक्ट्रॉनिक पेन/ पेजर /रिस्ट वॉच इत्यादि जैसी इलेक्ट्रॉनिक सामग्री तथा व्हाइटनर/...

Train Accident मुजफ्फरपुर में रेल हादसा

Image
Train Accident मुजफ्फरपुर में रेल हादसा तेल टैंकर की तीन बोगियां पटरी से उतरी Train Accident मुजफ्फरपुर में शेंटरिंग के दौरान रेल  हादसा, तेल टैंकर की तीन बोगियां...पटरी से उतरी 

2 अक्टूबर से 11 अक्टूबर गांधी जयप्रकाश पखवारा के अवसर पर देश भर में जन गण मन अभियान

Image
2 अक्टूबर से 11अक्टूबर, गांधी जयप्रकाश पखवारा के अवसर पर देश भर में जन गण मन अभियान, "भारत जोड़ो अभियान"द्वारा चलाया जा रहा, इसी अवसर पर विश्विभूति पुस्तकालय कच्ची पक्की में गोष्टी आयोजित किया गया। विषय था "गांधी लोहिया जयप्रकाश की विरासत और आज का समय" अध्यक्षता प्रो अवधेस कुमार ने किया । विषय प्रवेश कराते हुए भारत जोड़ो अभियान के बिहार संयोजक श्री शाहिद कमाल ने कहा कि आज जब हमलोग यहां गोष्टी कर रहे है इसी बीच पलेस्टाइन में कितने मासूम बच्चे औरतें और न जाने कितने लोगों की युद्ध में जाने चली जाएगी दूसरी तरफ योकरेन में भी निर्दोष लोग मारे जराहें है।अपने देश में भी सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की धज्जियाँ उरई जा रही है सरकार ही गैर कानूनी काम करने लगी हैं  हद तो यह है कि वोह ब्लातकारियो के पक्ष में खड़ी हो जाती है ऐसी परिस्थिति से पार पाने के लिए सिविल सोसाइटी को आगे आकर और जनता को गोलबंद कर के हालात बदलने की कोशिश करनी होगी। प्रयावरणविद श्री अनिल प्रकाश ने कहा कि चुनाव आयोग की पक्ष पात पूर्ण भूमिका के कारण बीजेपी सत्ता में बैठी है, वामपंथी नेता कृष्...

पैक्स चुनाव की बजी डुगडूगी, 25 नवंबर से 1 दिसंबर तक 5 चरणों मे होगा पैक्स चुनाव, DM व DDC को मिली जिम्मेदारी.

पैक्स चुनाव की बजी डुगडूगी, 25 नवंबर से 1 दिसंबर तक 5 चरणों मे होगा पैक्स चुनाव, DM व DDC को मिली जिम्मेदारी. राज्य में 25 नवंबर से पांच दिसंबर तक पैक्स चुनाव कराये जाएंगे. यह पांच चरणों में होगा. सरकार द्वारा पूर्व से लागू आरक्षण व्यवस्था का अनुपालन सुनिश्चित होगा. चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाएंगे. 15 नवंबर को पैक्स चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी होगी. विभिन्न पर्व-त्योहारों के अवकाश को देखते हुए बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार की ओर से पैक्स चुनाव संबंधी कार्यक्रम तय किया गया है. प्राधिकार ने राज्य में 6819 पैक्सों में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव की प्रक्रिया संपन्न कराने हेतु सारी तैयारियां अभी से सुनिश्चित करने का दिशा-निर्देश सभी जिलाधिकारी 【डीएम】 उप विकास आयुक्त 【डीडीसी】 और जिला सहकारिता पदाधिकारी 【डीसीओ】 को दिया है. पैक्स चुनाव-2024 की तैयारियों को लेकर बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार द्वारा बुधवार को राज्यस्तरीय बैठक की गई जिसमें सभी डीडीसी और डीसीओ को अलर्ट मोड में सारी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया गया. बैठक को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी गिरिश शंकर और सहकारिता विभाग के सचिव धर्...

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बदले प्रभारी मंत्री जानें किसे मिली किस जिले की जिम्मेदारी

Image
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बदले प्रभारी मंत्री, जानें किसे मिली किस जिले की जिम्मेदारी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोकसभा चुनाव समाप्त होने और आदर्श आचार संहिता की समाप्ति के बाद आज सभी मंत्रियों को जिले की जिम्मेदारी सौंप दी है. उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पटना जिले का प्रभार दिया गया है तो वहीं उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को मुजफ्फरपुर और भोजपुर दो जिले की जिम्मेदारी मिली है. मुख्यमंत्री ने 29 मंत्रियों में से 9 मंत्रियों को दो-दो जिला का प्रभार दिया है और शेष मंत्रियों को एक-एक जिले की जिम्मेदारी दी है. विजय कुमार सिन्हा, विजय कुमार चौधरी , श्रवण कुमार, मंगल पांडे, अशोक चौधरी, नीतीश मिश्रा, नितिन नवीन, शीला कुमारी और जमा खान को दो दो जिले का प्रभार मिला है. विजय चौधरी को पूर्णिया और नालंदा की जिम्मेदारी दी गई है. बिजेंद्र प्रसाद यादव को वैशाली जिले की तो प्रेम कुमार को नवादा की और श्रवण कुमार को समस्तीपुर, मधेपुरा की जिम्मेदारी दी गई है. संतोष कुमार सुमन को औरंगाबाद की तो सुमित कुमार सिंह को सारण की, रेणु देवी को सिवान की तो मंगल पांडे को दरभंगा और बेगूसराय...

मुजफ्फरपुर में शिक्षक के पैन कार्ड पर हुआ 40 करोड़ का GST फर्जीवाड़ा

Image
मुजफ्फरपुर में शिक्षक के पैन कार्ड पर हुआ 40 करोड़ का GST फर्जीवाड़ा, केरल और दिल्ली में लिया गया जीएसटी नंबर ✍️SPC मुजफ्फरपुर बड़े स्तर पर चल रहे जीएसटी घोटाले का एक और मामला बिहार में सामने आया है. मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाने के बीएमपी-6 दुर्गापुरी कॉलोनी निवासी निजी शिक्षक राहुल कुमार के पैन कार्ड का इस्तेमाल कर दिल्ली और केरल में दो अलग- अलग जीएसटी नंबर लिया गया. जिससे 40 करोड़ के जीएसटी का घोटाला किया गया है. जब राहुल कुमार वार्षिक आयकर रिटर्न भरने गए तो उनके वकील ने यह जानकारी दी. इसके बाद उन्होंने जीएसटी कार्यालय पहुंचकर डिप्टी कमिशनर सत्येंद्र कुमार सिन्हा से मुलाकात की. तब पता चला कि उनके नाम पर 40 करोड़ जीएसटी बकाया है. इस मामले को लेकर राहुल ने मिठनपुरा थाने में जीएसटी फर्जीवाड़े की एफआईआर दर्ज कराई.ससे पहले महाराजी पोखर मोहल्ला के मोबाइल मैकेनिक शुभम के नाम पर दिल्ली में 64 करोड़ रुपये का जीएसटी घोटाला किया गया था. इस तरह शहर में अब तक दो मामले सामने आ चुके हैं. शिक्षक राहुल ने पुलिस को बताया है कि उनके पैन कार्ड का इस्तेमाल कर केरल में कोजीकोड़ डिविजन से स्टार ...