70वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन

बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा एकीकृत 70वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन 13 दिसंबर को एक पाली में 12:00 बजे मध्यान्ह से 2:00 बजे अपराह्न तक मुजफ्फरपुर जिले के 42 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगा।
परीक्षा के सफल एवं सुचारु आयोजन तथा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु जिला दंडाधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री राकेश कुमार ने संयुक्तादेश निर्गत कर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की है तथा सभी अधिकारियों को अपने-अपने दायित्व का जवाबदेही से निर्वहन करने, विधि व्यवस्था संधारित रखने एवं कदाचार मुक्त परीक्षा संचालित करने का निर्देश दिया है।
इसके लिए सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं केंद्राधीक्षक के साथ बैठक कर परीक्षा संचालन हेतु आवश्यक दिशानिर्देश एवं प्रावधान से अवगत करा दिया गया है तथा सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन /कैलकुलेटर/ ब्लूटूथ /वाई-फाई/ गैजेट /इलेक्ट्रॉनिक पेन/ पेजर /रिस्ट वॉच इत्यादि जैसी इलेक्ट्रॉनिक सामग्री तथा व्हाइटनर/ इरेज़र एवं ब्लड जैसी सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं है। किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक सामग्री पाए जाने पर उसे कदाचार मानते हुए उम्मीदवार के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

 प्रवेश द्वार पर ही परीक्षा प्रारंभ होने के ढाई घंटा पूर्व अर्थात 9:30 बजे पूर्वाह्न से ही ‌ केंद्राधीक्षक, स्टैटिक दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की उपस्थिति में कड़ाई से फ्रिस्किंग की जाएगी।

परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए परीक्षा केंद्र पर मोबाइल जैमर की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश सभी केंद्राधीक्षक को दिया गया है। ‌ सीसीटीवी, ‌ वीडियोग्राफी और नियंत्रण कक्ष के माध्यम से परीक्षा की सतत एवं प्रभावी मॉनिटरिंग की जाएगी। संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विधि व्यवस्था के प्रभार में रहेंगे। उन्हें परीक्षा  के दौरान भ्रमणशील रहने तथा केंद्र के इर्द-गिर्द ‌ कठोरता से निरोधात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।‌ अपर समाहर्ता राजस्व तथा पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय को  पूरी परीक्षा के दौरान विधि व्यवस्था के वरीय प्रभार में रहने तथा अनुश्रवण एवं समन्वय करते हुए परीक्षा का सफल संचालन  सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

SIM कार्ड की ख़रीद पर लगा लिमिट

मुजफ्फरपुर में बढ़ रही है डेंगू