2 अक्टूबर से 11 अक्टूबर गांधी जयप्रकाश पखवारा के अवसर पर देश भर में जन गण मन अभियान
2 अक्टूबर से 11अक्टूबर, गांधी जयप्रकाश पखवारा के अवसर पर देश भर में जन गण मन अभियान, "भारत जोड़ो अभियान"द्वारा चलाया जा रहा, इसी अवसर पर विश्विभूति पुस्तकालय कच्ची पक्की में गोष्टी आयोजित किया गया।
विषय प्रवेश कराते हुए भारत जोड़ो अभियान के बिहार संयोजक श्री शाहिद कमाल ने कहा कि आज जब हमलोग यहां गोष्टी कर रहे है इसी बीच पलेस्टाइन में कितने मासूम बच्चे औरतें और न जाने कितने लोगों की युद्ध में जाने चली जाएगी दूसरी तरफ योकरेन में भी निर्दोष लोग मारे जराहें है।अपने देश में भी सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की धज्जियाँ उरई जा रही है सरकार ही गैर कानूनी काम करने लगी हैं
हद तो यह है कि वोह ब्लातकारियो के पक्ष में खड़ी हो जाती है ऐसी परिस्थिति से पार पाने के लिए सिविल सोसाइटी को आगे आकर और जनता को गोलबंद कर के हालात बदलने की कोशिश करनी होगी।
प्रयावरणविद श्री अनिल प्रकाश ने कहा कि चुनाव आयोग की पक्ष पात पूर्ण भूमिका के कारण बीजेपी सत्ता में बैठी है, वामपंथी नेता कृष्णमोहन जी ने कहा कि संविधान पर खतरे के सवाल को लेकर जनता के बीच गए थे और आगे भी इस सवाल पर जनता को सावधान करना हो गा ,अवकाषप्राप्त अधिकारी श्री अनिल शंकर ठाकुर ने संप्रदायेवाद की राजनीति से लरने की बात कही।प्रो एम एन रिजवी ,श्रीमती वंदना शर्मा विजय कुमार और आनंद पटेल ने वाट्स ऐप द्वारा फैलाए जा रहे झूठ का ज़िक्र करते हुए उस का जवाब देने की तरकीब सुझाई।
एम इदरीस, दीन बंधु,चिराग पोद्दार, कृष्णमोहण प्रभात कुमार विनय प्रशांत प्रो विकास उपाध्याय एवं संजय प्रधान ने भी अपना विचार रखा अंत में अध्यक्ष प्रो अवधेश कुमार ने दो प्रस्ताव रख।
1.प्रशांत किशोर अपनी पार्टी के स्थापना सम्मेलन में गांधी जी का चित्र लगाकर शराबबंदी को खत्म करने की बात की और उसी पैसे से बिहारवासियों को अच्छी शिक्षा देने की बात कही यह सभा और गांधी लोहिया जेपी को मानने वाले लोग इस की घोर भ्रत्सना करते हैं प्रशांत किशोर ने अनैतिकता की प्रकास्ठ पर पहुंचा दिया।
2 यूएनओ और विश्व समुदाय से यह गांधी जन अपील करते हैं की प्लेस्टीन और यूक्रेन का युद्ध रुकवाने का प्रयास करे ताकि मासूम लोगों का कत्ल आम रुक सके, भारत सरकार भी अपनी नीति मजलूमों के पक्ष में करे।
Comments
Post a Comment