भागलपुर में गंगा नदी पर 1700 करोड़रुपये की लागत से बन रहा पुल

भागलपुर जिले में गंगा पर बन रहे पुल गिरने के मामले में राज्य सरकार ने बड़ा एक्शन लेते हुए जहां एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया वहीं निर्माण कर रहे एजेंसी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही एजेंसी को यह निर्देश दिया है कि वह 15 दिनों के अंदर गंगा में गिरे पुल के मलबे को हटाए। राज्य सरकार ने बिहार राज्य पुलिस निर्माण निगम के मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सक्सेना को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उनसे यह पूछा गया है कि पुल कैसे गिरा? दोबारा यह घटना कैसे हुई? 
रविवार को गिरा था पुल
भागलपुर जिले में सुल्तानगंज और अगुवानी घाट को जोड़नेवाला यह पुल रविवार को गिर गया था। इससे पहले पिछले साल भी इस पुल का एक हिस्सा हवा के झोंके से भरभराकर गिर पड़ा था। दोबारा पुल के गिरने पर हरकत में आई बिहार सरकार ने निर्माण एजेंसी एस पी सिंगला को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

Comments

Popular posts from this blog

SIM कार्ड की ख़रीद पर लगा लिमिट

मुजफ्फरपुर में बढ़ रही है डेंगू