मुजफ्फरपुर आई हॉस्पिटल का सील खुला

मुजफ्फरपुर आई हॉस्पिटल का सील खुला
मुजफ्फरपुर:::: करीब डेढ़ साल बाद हाई कोर्ट के आदेश पर खुला आई हॉस्पिटल मुजफ्फरपुर का सील। लगभग डेढ़ साल से था बंद। मजिस्ट्रेट और ब्रह्मपुरा पुलिस की मौजूदगी में की गई करवाई। मालूम हो कि उत्तर बिहार के सबसे बड़े निजी ट्रस्ट द्वारा संचालित इस अस्पताल में डेढ़ साल पहले मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद संक्रमण आने से कई मरीज की आंख चल गई थी। उसके बाद उसे सील कर दिया गया था। एक बार फिर इस बड़े अस्पताल के खुलने से गरीबों व जरूरतमंदों के इलाज का रास्ता साफ हो गया है ।अस्पताल के सचिव वरीय समाजसेवी दिलीप जालान ने कहा कि  एक बार पुनः अस्पताल की साफ-सफाई के बाद विधिवत सीएस कार्यालय से लाइसेंस लेने के बाद अस्पताल को चालू कर दिया जाएगा । यहां पर गरीबों का बेहतर इलाज सेवा भाव से क‌ई साल से चल रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

SIM कार्ड की ख़रीद पर लगा लिमिट

मुजफ्फरपुर में बढ़ रही है डेंगू