Posts

Bharat 24 जॉब

हिंदी न्यूज चैनल 'भारत24' (Bharat 24) अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म को विस्तार देने की कवायद में है। लिहाजा इस कड़ी में उसे विभिन्न पदों पर लोगों की जरूरत है और इसके लिए वैकेंसी निकाली गई है। फेसबुक पब्लिशर्स, यू-ट्यूब पब्लिशर्स, ट्रेनी, इंटर्न और वीडियो एडिटर के पदों पर जॉब तलाशने वालों के लिए यहां बेहतरीन मौका है।    उपरोक्त पदों पर आवेदन के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को शब्दों की जादूगरी से लोगों की दिलों में समा जाने की कला आनी चाहिए, ताकि अपनी फिरकी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों को जुटा सकें, क्योंकि उनकी लेखनी ही योग्यता का पैमाना होगी। यहा बता दें कि वीडियो एडिटर्स के पद के लिए एक से दो साल का अनुभव जरूरी है। इच्छुक आवेदक अपना रिज्यूमे ई-मेल आईडी shashikeshranjan@bharat24live.com पर भेजें।

मुखिया जी जायगी कुर्सी

बिहार सरकार ने पंचायती व्यवस्था में सुधार लाने के लिए बड़ा फैसला लिया है. अक्सर ये देखा जाता है कि मुखिया बन जाने के बाद वो अपने ग्राम में नजर ही नहीं आते हैं. महीनों गायब रहते हैं और चुनाव के समय लोगों के बीच जाते हैं. अब ऐसा करने वाले मुखिया को उनके पद से हटा दिया जाएगा. ऐसे में अब मुखिया को हर दिन अपने पंचायत में रहना होगा और लोगों की परेशनी को सुन उसका जल्द से जल्द निपटारा भी करना होगा. पद से हटा दिया जाएगा  दरअसल, पंचायती राज विभाग ने एक नया आदेश जारी किया है. अब अगर कोई भी मुखिया 30 दिनों तक लगातार गायब रहते हैं तो उन्हें उनके पद से हटा दिया जाएगा और उनकी जगह किसी और को मुखिया बना दिया जाएगा. जारी किए गए आदेश के अनुसार मुखिया के हटाये जाने पर जो उपमुखिया हैं वो स्वत: ही मुखिया बन जाएंगे और कार्यभार संभाल लेंगे. आपको बता दें कि, ये नियम पहले भी था, लेकिन ये अवधि 60 दिनों की थी. जिसे घटाकर अब केवल 30 दिन कर दिया गया है. पत्र जारी कर दिया गया आदेश  पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह ने पत्र जारी कर ये आदेश दिया है. जारी किये गए पत्र में कहा गया है कि मुखिया...

भारत-कनाडा के बीच बिगड़ रहे रिश्ते....

Image
भारत और कनाडा के खराब होते रिश्‍तों के बीच गुरुवार को भारत की तरफ से एक और कड़ा कदम उठाया गया है. इसके तहत भारत ने कनाडा के लिए वीजा सेवाओं को सस्पेंड किया है. कनाडा से भारत आने वाले कनाडा नागरिकों के लिए वीजा सेवाएं निलंबित की गई हैं. बीएलएस इंटरनेशनल वेबसाइट के हवाले से यह खबर सामने आ रही है. वेबसाइट पर बाकायदा इसका नोटिस भी लगाया गया है. जानकारी के अनुसार, आज से कनाडा से भारत के लिए वीजा सेवाओं को सस्पेंड किया गया है. अगले आदेश तक के लिए सेवाएं सस्पेंड की गई हैं. इसके तहत जो कनाडा से वीजा लेकर भारत आना चाहते हैं, उनके लिए वीजा सेवाएं निलंबित की गई हैं.नोटिस में लिखा गया है कि “भारतीय मिशन से महत्वपूर्ण सूचना: परिचालन कारणों से, 21 सितंबर 2023 (गुरुवार) से, भारतीय वीज़ा सेवाओं को अगली सूचना तक निलंबित कर दिया गया है.”

मुजफ्फरपुर में बढ़ रही है डेंगू

Image
Bihar . मुजफ्फरपुर में बढ़ रही है डेंगू मरीजों की संख्या कुल मिलाकर अब तक 57 मरीजों में हुई डेंगू की पुष्टि जिसमें तीन मरीज को चिकनगुनिया की भी हुई पुष्टि, सिविल सर्जन ने कहा जल जमाव वाले इलाके में कराई जा रही है फार्मिंग,अस्पताल के चिकित्सक को अलर्ट मोड पर रखा गया है मुजफ्फरपुर बिहार.  मुजफ्फरपुर में भी डेंगू मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग जल जमाव वाले इलाके में फार्मिंग भी करवा रही है तो दूसरे तरफ जिले के छोटे से लेकर बड़े अस्पतालों में डेंगू मरीजों के लिए अलग से वार्ड बना कर बेड लगाई गई है और चिकित्सक को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखने का आदेश दिया गया है. अब तक जिले में 49 डेंगू और तीन चिकनगुनिया के मरीज मिले हैं जिनका इलाज किया जा रहा है पूरे मामले पर सिविल सर्जन उमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि अब तक गेहूं के 55 मैरिज मिले हैं और चिकनगुनिया के तीन मरीज मिले हैं.डेंगू के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए शहर से लेकर गांव तक जल जमाब वाले इलाके में फार्मिंग करवाई जा रही है जहां-जहां बारिश की पानी जमा है उन सभी जगह पर दवा का छिड़काव भी किया जा रहा है इसके ...

थाने से शराब तस्करी के मामले में एसपी की बड़ी कार्रवाई

थाने से शराब तस्करी के मामले में एसपी की बड़ी कार्रवाई, थानेदार समेत चार पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, किया गया सस्पेंड, केस दर्ज वैशाली के सराय थाने से शराब की तस्करी के मामले में  बड़ा असर हुआ है। थाने से शराब की तस्करी के मामले में एसपी के निर्देश पर थानेदार समेत चार पुलिसकर्मियों को सस्पेड कर दिया गया है। चारों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है. वैशाली एसपी ने मामले में संलिप्त सराय के थानेदार बिदुर कुमार, मालखाना प्रभारी मुनेश्वर कुमार, संतरी सुरेश कुमार और चौकीदार रामेश्वर राम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। चारों आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, 16 सितंबर को सराय थाना क्षेत्र से जब्त 3728.220 लीटर शराब को नष्ट किया जाना था लेकिन आरोपी पुलिसकर्मियों ने सिर्फ 2782.590 लीटर शराब को ही नष्ट किया और बाकी 945.630 लीटर शराब को मालखाने में बचाकर रख दिया था।

जॉब

Image

प्रसार भारती ने आकाशवाणी के लिए राजस्थान के कई जिलों में पार्ट टाइम जॉब

प्रसार भारती ने आकाशवाणी के लिए राजस्थान के कई जिलों में पार्ट टाइम कॉरेस्पोंडेंट की वैकेंसी निकाली है, जिसमें जयपुर-अजमेर, जैसलमेर, प्रतापगढ़, पाली, अनूपगढ़, बालोतरा, ब्यावर, डीग, डीडवाना-कुचामन, ददू, गांगापुर सिटी, जोधपुर ग्रामीण, केकड़ी, कोटपूतली-बहरोड़, खैरथल-तिजारा, नीम का थाना, फलौदी, सलूम्बर, सांचौर, जयपुर, जयपुर ग्रामीण व शाहपुरा जिले शामिल हैं।   आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 15 सितम्बर है। अभ्यथी, दस्तावेजों की स्व-सत्यापित प्रतिलिपियां तथा हाल ही खीची गई पासपोर्ट साइज की फोटो के साथ ही यथावत रूप से भरा हुआ आवेदन पत्र नीचे दिए पते पर भेजें। बता दें कि आवेदन पत्र अंतिम तिथि तक पहुंच जाना चाहिए। पता- केन्द्राध्यक्ष, आकाशवाणी केन्द्र,  5 पार्क हाउस, एम.आई.रोड, जयपुर-302001   अधिक जानकारी व आवेदन प्रपत्र डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें- https://prasarbharati.gov.in/