Posts

(Zee) समूह के अंग्रेजी न्यूज चैनल एंकर्स की जरूत

Image
(Zee) समूह के अंग्रेजी न्यूज चैनल 'विऑन' (WION) में बिजनेस न्यूज एंकर्स के लिए नौकरी का काफी अच्छा मौका है। इसके लिए योग्य व इच्छुक आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस पद पर आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को बिजनेस की खबरों की जानकारी अथवा उनमें रुचि होनी चाहिए। बिजनेस न्यूज स्टोरीज को लिखना आना चाहिए और एडिटोरियली न्यूज की बेहतर समझ होनी चाहिए। https://zeemedia.darwinbox.in/ms/candidate/careers/a6433f4f6500f2

दैनिक भास्कर डिजिटल की+ एक्सप्लेनरटीम में एक साथी की जरूरत है।अगर आप नीचे दी गई शर्तें पूरी करते हैं तो30 जून 2023से पहले अप्लाई कीजिए...

Image

मुजफ्फरपुर आई हॉस्पिटल का सील खुला

मुजफ्फरपुर आई हॉस्पिटल का सील खुला मुजफ्फरपुर:::: करीब डेढ़ साल बाद हाई कोर्ट के आदेश पर खुला आई हॉस्पिटल मुजफ्फरपुर का सील। लगभग डेढ़ साल से था बंद। मजिस्ट्रेट और ब्रह्मपुरा पुलिस की मौजूदगी में की गई करवाई। मालूम हो कि उत्तर बिहार के सबसे बड़े निजी ट्रस्ट द्वारा संचालित इस अस्पताल में डेढ़ साल पहले मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद संक्रमण आने से कई मरीज की आंख चल गई थी। उसके बाद उसे सील कर दिया गया था। एक बार फिर इस बड़े अस्पताल के खुलने से गरीबों व जरूरतमंदों के इलाज का रास्ता साफ हो गया है ।अस्पताल के सचिव वरीय समाजसेवी दिलीप जालान ने कहा कि  एक बार पुनः अस्पताल की साफ-सफाई के बाद विधिवत सीएस कार्यालय से लाइसेंस लेने के बाद अस्पताल को चालू कर दिया जाएगा । यहां पर गरीबों का बेहतर इलाज सेवा भाव से क‌ई साल से चल रहा है।

नीतीश कैबिनेट ने 25 एजेंडों पर लगाई मुहर

नीतीश कैबिनेट ने 25 एजेंडों पर लगाई मुहर ▪️ सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति सेवा और अनुशासनात्मक कार्रवाई नियमावली में संशोधन।  ▪️ बिहार में शिक्षक नियुक्ति के लिये अब राज्य का स्थायी निवासी होना अनिवार्य नहीं।  ▪️ पंचायती राज विभाग में नई नियुक्तियों को मंजूरी।  ▪️ क्षेत्रीय कार्यालय में लिपिक के 675, निम्न वर्गीय लिपिक के 593, उच्च वर्गीय लिपिक के 42, प्रधान लिपिक के 31 और कार्यालय अधीक्षक के 9 पदों का किया गया सृजन। ▪️ राज्य के 8 जिलों अररिया, अरवल, नवादा, मधुबनी, लखीसराय, वैशाली, कटिहार और सीतामढ़ी में 520 बेड वाले एक-एक अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय उच्च विद्यालयों के भवन निर्माण को मंजूरी।  ▪️ पटना में होटल पाटलिपुत्र अशोक, बांकीपुर बस स्टैंड परिसर और सुल्तान पैलेस की भूमि पर 5 स्टार होटल के निर्माण को मंजूरी।

अलर्ट- भारी बारिश का अलर्ट जारी, बिहार के अधिकतर जिलों में 22, 23, 24 व 25 जून को होगी भारी बारिश.

 अलर्ट- भारी बारिश का अलर्ट जारी, बिहार के अधिकतर जिलों में 22, 23, 24 व 25 जून को होगी भारी बारिश. *(22/06/2023)-* सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया व कटिहार में होगी भारी बारिश. *(23/06/2023)-* पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान व सारण में होगी भारी बारिश. *(24/06/2023)-* पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया व कटिहार में होगी भारी बारिश. *(25/06/2023)-* पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया व कटिहार में होगी भारी बारिश.

CM नीतीश, PM मोदी और अमित शाह को जान से मारने की धमकी, दिल्ली से बिहार तक हड़कंप

👉 बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को फोन करके जान से मारने की धमकी दी गई है. दिल्ली पुलिस को एक कॉल रिसीव हुआ, जिसमें पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बिहार के सीएम नीतीश को जान से मारने की धमकी मिली है. इस फोन कॉल्स के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा गया है. अफसरों और सिक्योरिटी एजेंसियों के फोन घनघनाने लगे. फोन के बाद दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली की बाहरी जिला पुलिस को बुधवार सुबह दो पीसीआर कॉल रिसीव हुई. जिसमें फोन करने वाले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जान से मारने की धमकी दी. उसके बाद पूरे मामले की जांच दिल्ली पुलिस ने शुरू कर दिया है. एक विशेष टीम का गठन किया गया है. साइबर सेल के लिए अधिकारी को लगाया गया है और कॉल का लोकेशन पता करने की कोशिश की जा रही है.

Video Editors Graphic Designers Producer cum Anchor Job

Image