Posts

मोबाईल बच्चों बड़े लोगों का दिमाग इतना छोटा कर दिया है की

Image
इंस्टाग्राम रील्स, यूट्यूब शॉर्ट्स और फोन के नोटिफिकेशन्स ने आज के बच्चों का दिमाग इतना छोटा कर दिया है कि 15-20 मिनट पढ़ाई में भी ध्यान नहीं लगता, 1 घंटे तक बैठना तो बहुत दूर की बात है | और बच्चे ही नहीं, बड़ों का भी attention span कम हो गया है । आप ये 5 आसान बदलाव बच्चों पर ट्राई कर सकते हैं :- Meditation की आदत डलवाइए । 15 मिनट ध्यान की मुद्रा में । धीरे धीरे 40-45 मिनट तक । फोन पढ़ाई के कमरे से बाहर रखवाइए। टेबल पर मत छोड़िये , पूरा अलग कमरे में पढ़ने कहिए। फ़ोन की सिर्फ मौजूदगी ही ध्यान भटकाती है। रोज 1 घंटा बाहर खेलने भेजिए । पार्क, साइकिल, क्रिकेट। यह सबसे पावरफुल तरीका है ध्यान बढ़ाने का । छोटे-छोटे सेशन्स से शुरू कीजिए। 25 मिनट पढ़ाई + 5 मिनट आराम।  धीरे-धीरे 45-60 मिनट तक ले जाइए । रात को 1 घंटे पहले सब स्क्रीन्स बंद । इससे अच्छी नींद आती है और बेहतर ध्यान होता है ।

अपहरण के बाद मौत का तांडव: मनीष को रेलवे ट्रैक पर फेंकने वाले 6 हत्यारे गिरफ्तार, पुलिस ने साक्ष्यों के साथ किया पर्दाफाश

Image
Muzaffarpur  -  :  जिले की सकरा थाना पुलिस ने 15 जनवरी को लापता हुए मनीष कुमार की हत्या मामले का पर्दाफाश कर दिया है। मनीष कुमार 15 जनवरी की शाम अपने घर (रामपुर कृष्ण पंचायत) से मारकन चौक दवा लाने निकला था, लेकिन वह वापस नहीं लौटा। परिजनों की शिकायत पर पुलिस जब मनीष की खोज में जुटी थी, तभी 16 जनवरी की सुबह मनियारी थाना क्षेत्र के सिलौत स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक से एक अज्ञात शव बरामद हुआ था। शिनाख्त न होने के कारण 72 घंटे बाद पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया, जिसकी पहचान बाद में फोटो के जरिए मनीष के रूप में हुई।  विशेष टीम की त्वरित कार्रवाई  मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इस टीम में एसडीपीओ (पूर्वी-2) मनोज कुमार सिंह और प्रशिक्षु डीएसपी शिवानी श्रेष्ठा शामिल थीं। तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या में शामिल सभी 6 अपराधियों को दबोच लिया।  गिरफ्तार अपराधियों की पहचान ...