मोबाईल बच्चों बड़े लोगों का दिमाग इतना छोटा कर दिया है की



इंस्टाग्राम रील्स, यूट्यूब शॉर्ट्स और फोन के नोटिफिकेशन्स ने आज के बच्चों का दिमाग इतना छोटा कर दिया है कि 15-20 मिनट पढ़ाई में भी ध्यान नहीं लगता, 1 घंटे तक बैठना तो बहुत दूर की बात है |

और बच्चे ही नहीं, बड़ों का भी attention span कम हो गया है ।

आप ये 5 आसान बदलाव बच्चों पर ट्राई कर सकते हैं :-

Meditation की आदत डलवाइए । 15 मिनट ध्यान की मुद्रा में । धीरे धीरे 40-45 मिनट तक ।

फोन पढ़ाई के कमरे से बाहर रखवाइए।
टेबल पर मत छोड़िये , पूरा अलग कमरे में पढ़ने कहिए।
फ़ोन की सिर्फ मौजूदगी ही ध्यान भटकाती है।

रोज 1 घंटा बाहर खेलने भेजिए ।
पार्क, साइकिल, क्रिकेट। यह सबसे पावरफुल तरीका है ध्यान बढ़ाने का ।

छोटे-छोटे सेशन्स से शुरू कीजिए।
25 मिनट पढ़ाई + 5 मिनट आराम। 
धीरे-धीरे 45-60 मिनट तक ले जाइए ।

रात को 1 घंटे पहले सब स्क्रीन्स बंद । इससे अच्छी नींद आती है और बेहतर ध्यान होता है ।

Comments

Popular posts from this blog

SIM कार्ड की ख़रीद पर लगा लिमिट

मुजफ्फरपुर में बढ़ रही है डेंगू