The Lallantop से जुड़ने का काफी अच्छा मौका है।

यदि आपके अंदर फिल्म-सिनेमा के लिए पैशन है और इसकी गहरी समझ है तो आपके लिए जानी-मानी वेबसाइट ‘द लल्लनटॉप’ (The Lallantop) से जुड़ने का काफी अच्छा मौका है।

दरअसल, ‘द लल्लनटॉप’ को एक फिल्म जर्नलिस्ट की जरूरत है, जिसके लिए योग्य व इच्छुक आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह पद नोएडा के लिए है।

इस पद पर नियुक्ति के लिए आवेदक को न्यूज, रिव्यूज और इंटरव्यूज (टेक्स्ट और वीडियो) में दक्ष होना चाहिए। पूर्व में इस बीट का अनुभव हो तो बेहतर रहेगा।

इच्छुक आवदेक 31 अक्टूबर 2023 तक अपना अपडेटेड रिज्युमे, पहले के काम के लिंक या कोई दो वर्क सैंपल (Text, video) jobs@lallatnop.com पर मेल कर सकते हैं। इसके साथ ही सीसी (cc) में gajendra.bhati@lallantop.com को जरूर रखें। जिन आवेदकों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, सिर्फ उनके मेल का ही जवाब दिया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

SIM कार्ड की ख़रीद पर लगा लिमिट

मुजफ्फरपुर में बढ़ रही है डेंगू