बिहार शिक्षक बहाली परीक्षा का रिजल्ट जारी

बिहार शिक्षक बहाली परीक्षा का रिजल्ट जारी
बीपीएससी ने शिक्षक बहाली परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। BPSC ने उच्च माध्यमिक के लिए हिंदी विषय के शिक्षकों का रिजल्ट जारी किया है जिसमें 525 अभ्यर्थियों को सफलता मिली है। शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर देखा जा सकता है। BPSC Teacher Recruitment Examination Result पर क्लिक करने के बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड, कैप्चा डालना होगा जिसके बाद आप रिजल्ट देख सकेंगे।
हिन्दी विषय का रिजल्ट सबसे पहले जारी किया गया है। हिंदी विषय के 3232 पद में से 525 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। सभी विषयों का रिजल्ट अपलोड किया जा रहा है। बता दें कि कुल 30 विषयों की परीक्षा उच्च माध्यमिक में ली गयी थी। लेकिन सबसे पहले रिजल्ट हिन्दी विषय का प्रकाशित किया गया है। जिसमें 525 अभ्यर्थी सफल हुए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

SIM कार्ड की ख़रीद पर लगा लिमिट

मुजफ्फरपुर में बढ़ रही है डेंगू