NDTV को अपनी डिजिटल शाखा कंवर्जेंस लिमिटेड लिए सोशल मीडिया मैनेजर्स जनरल न्यूज-अंग्रेजी की जरूरत है।
‘एनडीटीवी’ (NDTV) को अपनी डिजिटल शाखा ‘एनडीटीवी कंवर्जेंस लिमिटेड’ (NDTV Convergence Limited) के लिए सोशल मीडिया मैनेजर्स (जनरल न्यूज-अंग्रेजी) की जरूरत है। इसके लिए योग्य व इच्छुक आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
यह पद दिल्ली के लिए है। इस पद पर चुने गए आवेदकों को सोशल मीडिया स्ट्रैटेजी को तैयार करने, उसे लागू करने और उसका प्रबंध करने समेत टीम के नेतृत्व की जिम्मेदारी भी संभालनी होगी।
इस पद के लिए आवेदकों के पास सोशल मीडिया न्यूज स्पेशलिस्ट के रूप में पांच से दस साल का कार्य अनुभव होना चाहिए। सोशल मीडिया की बेहतर समझ होनी चाहिए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और टूल्स पर काम करने की अच्छी जानकारी होनी चाहिए। अंग्रेजी पर अच्छी पकड़ होनी चाहिए। न्यूजरूम में काम करने का अनुभव जरूरी है। न्यूज के दबाव को समझना और उस हिसाब से काम करना आना चाहिए। डिजिटल में काम कर चुके आवेदकों को वरीयता दी जाएगी।
इच्छुक आवेदक अपना अपडेटेड रिज्युमे onlinejobs@ndtv.com पर भेज सकते हैं।
Comments
Post a Comment