13 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 02 और 13 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन हाजीपुर-18.03.2024 होली के अवसर पर पूर्व में घोषित ट्रेनों के अलावा और 13 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें चलायी जाएंगी । विदित हो कि इसके पूर्व 51 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनों की सूचना दी जा चुकी है । इस प्रकार अब कुल 64 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें चलायी जाएंगी । *पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार से खुलने/समाप्त होने वाली ट्रेनें-* 1. गाड़ी सं. 05293/05294 मुजफ्फरपुर-सिकंदराबाद-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस स्पेशल (हाजीपुर-पाटलिपुत्र-डीडीयू-जबलपुर-नागपुर के रास्ते) - गाड़ी सं. 05293 मुजफ्फरपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस स्पेशल मुजफ्फरपुर से 19 मार्च से 02 अप्रैल, 2024 तक प्रत्येक मंगलवार को 13.00 बजे प्रस्थान कर बुधवार को 22.00 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी । गाड़ी सं. 05294 सिकंदराबाद-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस स्पेशल सिकंदराबाद से 21 मार्च से 04 अप्रैल, 2024 तक प्रत्येक गुरूवार को 10.00 बजे प्रस्थान कर शुक्रवार को 21.00 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी । 2. गाड़ी सं. 05565/05566 सहरसा-सरहिंद-सहरसा एक्सप्रेस स्पेशल (समस्तीपुर-दरभंगा...